फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   got infected with a corona

अब तक चार लाख 62 हजार 753 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव, सात एक्टिव केस

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 26 Aug 2021 01:32 AM IST
विज्ञापन
got infected with a corona
जिले में कोरोना मरीजों का रिकवरी रेट काफी अच्छे स्तर पर है। अब तक कुरुक्षेत्र में चार लाख 62 हजार 753 लोगों की कोविड रिपोर्ट निगेटिव आ चुकी है। कुरुक्षेत्र में अब तक 21761 कोविड मरीज ठीक होकर घर जा चुके है। सीएमओ डॉ. संतलाल वर्मा ने कहा कि अभी तक लिए गए 486360 में 462753 सैंपलों की रिपोर्ट निगेटिव आ चुकी है। इस जिले में पॉजिटिव केसों की रिकवरी में लगातार सुधार हो रहा है। जिले का रिकवरी रेट 98.36 पर है और सैंपल पॉजिटिव रेट घटकर 4.56 पर पहुंच गया है। इस प्रकार अब जिले में कोरोना एक्टिव केसों की संख्या सिर्फ सात है। कुरुक्षेत्र में अलग-अलग स्वास्थ्य केंद्रों पर आरटी पीसीआर और रैपिड एंटीजन के कुल 1841 सैंपल लिए गए है, जिनमें आरटी पीसीआर के 1629 व रैपिड एंटीजन के 212 सैंपल शामिल है। बुधवार को किसी एक व्यक्ति की कोविड रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इस प्रकार अब तक 22124 पॉजिटिव केस सामने आ चुके है और अब तक 21761 मरीज ठीक होकर घर जा चुके है। अब तक कोरोना पॉजिटिव 356 मरीजों की मृत्यु हो चुकी है। कुरुक्षेत्र में कोरोना वायरस के सात एक्टिव केस है। इस समय पांच लोग घर में आइसोलेट है और 2 मरीज अस्पताल में दाखिल है। वहीं उन्होंने बताया कि आज शुक्रवार को मेगा वैक्सीनेशन डे के रूप में मनाया जा रहा है। इस मेगा वैक्सीनेशन डे पर जहां प्रदेश में एक ही दिन में पांच लाख डोज लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है, जिले में 30 हजार लाभार्थियों को कोरोना की डोज दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed