{"_id":"62cc7d0c47039670de2d747a","slug":"goods-worth-two-lakh-rupees-stolen-from-closed-house-case-registered-kurukshetra-news-knl1143496123","type":"story","status":"publish","title_hn":"बंद मकान से दो लाख रुपये का सामान चोरी, केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बंद मकान से दो लाख रुपये का सामान चोरी, केस दर्ज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ज्योति नगर में बंद पड़े मकान से चोर दो लाख रुपये का सामान चुरा ले गए। मकान पिछले आठ महीने से बंद पड़ा था। मकान में बतौर किरायेदार रह रही महिला पति से अनबन के चलते मायके रह रही थी। शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
सरोज वासी गांव मुरादनगर ने पुलिस को दी अपनी शिकायत में कहा कि वह पिछले करीब छह साल से ज्योति नगर में राखी गोस्वामी के मकान की दूसरी मंजिल पर किराए पर रह रही है। पति से अनबन होने के बाद वह आठ माह से अपने मायके गांव बहादुरपुरा चली गई थी। गत दिवस मकान मालिक राखी ने उसे फोन पर सूचना दी कि उसके मकान में चोरी हो गई है। सूचना पाकर वह अपने भाइयों के साथ मौके पर पहुंची।
घर पहुंची तो यहां सारा सामान बिखरा पड़ा था। रसोई, दोनों कमरों और अलमारी का ताला टूटा हुआ मिला। चोर उसके घर से फ्रिज, कूलर, एलईडी, वॉशिंग मशीन, चांदी के जेवर दो पायल के जोड़े, चांदी की गणेश, लक्ष्मी व कुबेर की मूर्ति, कीमती गिफ्ट व एक हाथ घड़ी, दो गैस सिलेंडर व रसोई के सारे बर्तन सहित करीब दो लाख रुपये का सामान चुरा ले गए।
विज्ञापन
शिकायतकर्ता अनुसार उनके पीछे कमरों में एक और किराएदार रहता था। वह बिना बताए मकान छोड़कर चला गया। उन्हें दूसरे किराएदार पर शक जाहिर किया है। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।