फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   golden kick of khushi

महिला वर्ग में खुशी की स्वर्णिम किक

Tue, 02 Feb 2016 11:33 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/ कुरुक्षेत्र
ब्यूरो/अमर उजाला/ कुरुक्षेत्र Updated Tue, 02 Feb 2016 11:33 PM IST
विज्ञापन
golden kick of khushi
भारतीय किक बॉक्सिंग एसोसिएशन द्वारा कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के जिमनेजियम हाल में राष्ट्र स्तरीय किक बॉक्सिंग प्रतियोगिता-2016 आयोजित की जा रही है। महासचिव संतोष पासवान ने बताया कि प्रतियोगिता में 22 राज्यों के 800 खिलाड़ी भाग ले रहे हैं।
विज्ञापन


प्रतियोगिता में म्यूजिकल फार्म ईवेंट सबजूनियर (लड़कियां) में हरियाणा से जीवन विजेता ने स्वर्ण पदक और चंडीगढ़ से खनक गोयल ने रजत पदक पर कब्जा किया। महिला वर्ग (25-30 किलोग्राम) भार वर्ग में हरियाणा से खुशी ने स्वर्ण, उत्तरप्रदेश से निशि ने रजत पदक और चंडीगढ़ के सेहज, उत्तरप्रदेश की तनिशा ने कांस्य पदक पर कब्जा किया।
विज्ञापन


सभी विजेताओं को मुख्य अतिथि एसोसिएशन के उपाध्यक्ष हरदीप सिंह संजू ने पुरस्कार प्रदान किया। उन्होंने कहा कि खिलाड़ियों को आपसी द्वेष खत्म कर सदैव खेल भावना से खेलना चाहिए। खेलों से बच्चों का मानसिक और शारीरिक विकास होता है। खेल हमें भाईचारे और एकजुटता से जीना सिखाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे पहले एसोसिएशन के सदस्यों ने कार्यक्रम में पहुंचने पर मुख्य अतिथि का स्वागत किया। सभी ने उन्हें स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया। इस मौके पर प्रो. पीसी तिवारी, दीपक लोहट, यशदेव सिंह, प्रेमपाल सिंह, सुदेशपाल, ललित चावला, बलदेव सिंह और सुमेर चौधरी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed