फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Giving the government to boost sports

सरकार दे रही खेलों को बढ़ावा : सीमा

Sun, 13 Sep 2015 12:41 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,कुरुक्षेत्र
ब्यूरो/अमर उजाला,कुरुक्षेत्र Updated Sun, 13 Sep 2015 12:41 AM IST
विज्ञापन
Giving the government to boost sports

ओलंपिक संघ हरियाणा की उपप्रधान एवं मुख्य संसदीय सचिव सीमा त्रिखा ने कहा  कि राज्य सरकार खिलाड़ियों और खेलों को बढ़ावा देने का काम कर रही है। इसी लक्ष्य को जहन में रखते हुए नई खेल नीति को लागू करने का काम किया है। वे शुक्रवार को देर शाम द्रोणाचार्य स्टेडियम में ओलंपिक संघ हरियाणा द्वारा आयोजित राज्य स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता के उद्घाटन समारोह में बोल रही थीं।

विज्ञापन


इससे पहले सीपीएस सीमा त्रिखा, ओलंपिक संघ हरियाणा के प्रधान एवं सीपीएस श्याम सिंह राणा, ओलंपिक संघ हरियाणा के चेयरमैन एवं विधायक डॉ. पवन  सैनी तथा भाजपा के जिलाध्यक्ष धुम्मन सिंह किरमिच ने विधिवत रूप से इस  प्रतियोगिता का शुभारंभ किया और 21 जिलों से आए 720 पुरुष व 350 महिला खिलाड़ियों द्वारा मार्च पास्ट में सलामी भी दी। सीपीएस ने इस प्रतियोगिता को शुरू करने की घोषणा भी की। दो दिवसीय इस प्रतियोगिता में प्रदेश के 1100 खिलाड़ी भाग ले रहे हैं।
विज्ञापन


 सीपीएस ने कहा कि ओलंपिक संघ हरियाणा प्रदेश के खिलाड़ियों को एक नया मंच देने का काम करेगा। प्रतिभावान खिलाड़ियों को  सामने लाना संघ का लक्ष्य रहेगा। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार की नई खेल  नीति से खिलाड़ियों को फायदा मिलेगा। राज्य सरकार ने खिलाड़ियों को नौकरी देने और हर प्रकार की सुविधाएं मुहैया करवाने का नई खेल नीति में प्रावधान  किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 प्रतियोगिता में रहा अव्यवस्थाओं का भी आलम
कुरुक्षेत्र के द्रोणाचार्य स्टेडियम में आयोजित प्रतियोगिता में अव्यवस्थाओं का आलम रहा। इस दौरान अधिकारी तो टेंट की छांव में दिखाई दिए, लेकिन, खिलाड़ियों के लिए कही भी टेंट की सुविधा दिखलाई नहीं दी सुविधा के नाम पर खिलाड़ियों द्वारा स्टेडियम  किनारे लगे पेड़ों की छांव में बैठे दिखाई दिए।

प्रतियोगिता में 800 मीटर की दौड़ लगाने के लिए खिलाड़ियों को ट्रैक तक अच्छे से दिखाई नहीं दे रहा था। खिलाड़ी रेस लगाते समय एक दूसरे के ट्रेक पर चले जाते हैं जिससे खिलाड़ियों को गिरने की संभावना तो रहती ही है साथ ही उनकी गति पर भी सीधा प्रभाव पड़ता है।


 गर्मी को देखते हुए यहां पर खिलाड़ियों को सभी सुविधाएं उपलब्ध कराई जा  रही हैं। मेडिकल के नाम पर स्वास्थ्य टीम यहां पर मौजूद है। मेडिकल वैन भी मौजूद है।
 सतवीर सिंह राणा, जिला खेल अधिकारी, कुरुक्षेत्र

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed