फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Gita to be presented in Melbourne Parliament, preparations for International Gita Festival complete

Kurukshetra News: मेलबर्न संसद में भेंट की जाएगी गीता, अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव की तैयारी पूरी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 18 Apr 2023 01:45 AM IST
विज्ञापन
Gita to be presented in Melbourne Parliament, preparations for International Gita Festival complete
कुरुक्षेत्र। ऑस्ट्रेलिया की धरती पर इस बार अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव धूमधाम से मनाया जाएगा, जिसके लिए तैयारी पूरी कर ली गई है। महोत्सव औपचारिक तौर पर भले ही 28 अप्रैल से शुरू होगा और एक मई तक चलेगा, लेकिन इससे दो दिन पहले ही इसकी झलक मिलने लगेगी। 26 अप्रैल को मेलबोर्न संसद में सभी सांसदों व अन्य गणमान्य लोगों को गीता मनीषी स्वामी ज्ञानानंद द्वारा गीता भेंट की जाएगी । यहीं नहीं सभी तैयारियों का जायजा लेने व अंतिम रूप देने के लिए स्वामी ज्ञानानंद व केडीबी मानद सचिव मदन मोहन छाबड़ा 22 अप्रैल को ऑस्ट्रेलिया पहुंचेंगे, जहां सबसे पहले सांसद स्पीकर से मुलाकात की जाएगी।
विज्ञापन

इसके बाद पानीपत के विधायक महिपाल ढांडा, बोर्ड के मेंबर सचिव विजय सिंह दहिया व केडीबी सीआईओ एवं अतिरिक्त उपायुक्त अखिल पिलानी भी ऑस्ट्रेलिया के लिए रवाना होगें। ऑस्ट्रेलिया में होने वाले इस महोत्सव का साक्षी बनने के लिए प्रदेश के 125 लोगों ने वीजा एप्लाई किया था, लेकिन अभी तक 52 का वीजा ही फाइनल हो पाया है जबकि 20 से ज्यादा लोगों का वीजा रिजेक्ट हो चुका है, जिसके चलते उनकी उम्मीदें पूरी नहीं हो सकी वहीं अन्य लोग आज भी उम्मीद लगाए हुए हैं।
विज्ञापन




विदेशी धरती पर होगा चौथा महोत्सव

मॉरीशस से अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव मनाए जाने की शुरूआत प्रदेश सरकार ने की थी। यह चौथा मौका होगा जब किसी विदेशी धरती पर यह महोत्सव मनाया जाएगा। पहली बार वर्ष 2019 में 14 से 16 फरवरी तक मॉरीशस में यह महोत्सव मनाया गया था तो इसके बाद इसी वर्ष नौ अगस्त से 11 अगस्त तक यह महोत्सव लंदन में मनाया गया।इसके बाद कोरोना काल शुरू हुआ तो दो साल तक अंतरराष्ट्रीय स्तर पर यह महोत्सव नहीं मनाया जा सका। पिछले वर्ष 2022 में 16 सितंबर से 18 सितंबर तक कनाडा में यह महोत्सव मनाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन



मुख्यमंत्री कर चुके तैयारियों पर विस्तार से चर्चा

ऑस्ट्रेलिया में मनाए जाने वाले अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव को लेकर मुख्यमंत्री भी विस्तार से चर्चा कर चुके हैं। गत 11 अप्रैल को ही केयू के गेस्ट हाउस में मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने केडीबी के मानद सचिव मदन मोहन छाबड़ा, सीईओ अखिल पिलानी व अन्य संबंधित लोगों से एक-एक तैयारी पर विस्तार से चर्चा की तो कई दिशा-निदे्रश भी दिए थे, जिसके बाद तैयारियों को और तेज भी किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed