{"_id":"63447eba6b3b4425243cd62e","slug":"gita-mahotsav-dharmanagari-will-be-decorated-with-flood-lights-kurukshetra-kurukshetra-news-knl124039791","type":"story","status":"publish","title_hn":"गीता महोत्सव : दूधिया रोशनी से सजेगी धर्मनगरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गीता महोत्सव : दूधिया रोशनी से सजेगी धर्मनगरी
विज्ञापन
अधिकारियों को दिशा-निर्देश देते नगराधीश चंद्रकांत कटारिया। संवाद
- फोटो : Kurukshetra
संवाद न्यूज एजेंसी
कुरुक्षेत्र। अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव में पिपली से लेकर ज्योतिसर तक शहर को दुधिया रोशनी से जगमग किया जाएगा, जिसके लिए बेहतरीन लाइटिंग की व्यवस्था की जाएगी। इस लाइटिंग व्यवस्था के लिए नगर परिषद और पीडब्ल्यूडी के क्षेत्र में आने वाली लाइटिंग व्यवस्था को ठीक किया जाएगा। यह जानकारी नगराधीश चंद्रकांत कटारिया ने दी।
वे महोत्सव के इंजीनियरिंग वर्क का जायजा लेने के लिए शहर का भ्रमण करने के उपरांत अधिकारियों को दिशा-निर्देश दे रहे थे। उन्होंने बताया कि सीवरेज, पीने के पानी के साथ-साथ इंजीनियरिंग वर्क से संबंधति तमाम प्रबंधों को समय रहते पूरा किया जाएगा। इंजीनियरिंग वर्क को पूरा करने के लिए एक्सईएन पंचायती राज को नोडल अधिकारी नियुक्त करके एक कमेटी का गठन किया गया है।
इससे पहले नगराधीश कटारिया, एक्सईएन पंचायती राज, एक्सईएन लोक निर्माण विभाग सहित विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने ज्योतिसर से लेकर पिपली तक शहर की लाइटिंग व्यवस्था के साथ-साथ अन्य इंजीनियरिंग वर्क का जायजा लेने के उपरांत खामियों की रिपोर्ट तैयार की है। संबंधित विभाग के अधिकारियों को समय रहते खामियों को दूर करने के आदेश दिए गए।
विज्ञापन
इतना ही नहीं कमेटी के नोडल अधिकारी एक्सईएन पंचायती राज नियमित रूप से इंजीनियरिंग वर्क की जांच कर प्रगति रिपोर्ट प्रशासन को देंगे। उन्होंने कहा कि सभी विभागों के अधिकारी अपने-अपने अधीनस्थ क्षेत्र की लाइटिंग व्यवस्था को दुरुस्त करेंगे। उन्होंने जन स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को शहर की खासकर ब्रह्मसरोवर के क्षेत्र की सीवरेज व्यवस्था, पीने के पानी की व्यवस्था, लोक निर्माण विभाग और नगरपरिषद के अधिकारियों को सड़कों के निर्माण कार्य को पूरा करने के साथ-साथ पैच वर्क पूरा करने के सख्त आदेश दिए।
गीता रन का आयोजन 13 नवंबर को
नगराधीश ने बताया कि जहां 25 अक्तूबर को कुरुक्षेत्र में सूर्यग्रहण मेले का आयोजन किया जाएगा, वहीं 19 नवंबर से छह दिसंबर तक अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। इस महोत्सव का पहला कार्यक्रम गीता रन का आयोजन 13 नवंबर को होगा, इसलिए 13 नवंबर से पहले पिपली से थर्ड गेट तक, रेलवे रोड, केडीबी रोड के साथ-साथ शहर के अन्य मुख्य मार्गों पर लाइटिंग व्यवस्था की कमियों को पूरा किया जाएगा।