फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Gita Jayanti Festival will be on the international marathon Kurukshetra, Kurukshetra

अंतरराष्ट्रीय गीता जयंती महोत्सव पर होगी कुरुक्षेत्र मैराथन

Fri, 18 Nov 2016 12:27 AM IST
ब्यूरो/कुरुक्षेत्र,अमर उजाला
ब्यूरो/कुरुक्षेत्र,अमर उजाला Updated Fri, 18 Nov 2016 12:27 AM IST
विज्ञापन
 अंतरराष्ट्रीय गीता जयंती महोत्सव के उपलक्ष्य पर 29 नवंबर को कुरुक्षेत्र मैराथन का आयोजन किया जाएगा। इस मैराथन को तीन श्रेणियों में विभाजित किया गया है, जिसमें पुरुष, महिला और शहर के आम नागरिकों को शामिल किया गया है। यह जानकारी डीसी सुमेधा कटारिया ने दी। उन्होंने बताया कि जिला प्रशासन, कुुरुक्षेत्र विकास बोर्ड और खेल एवं युवा कार्यक्रम विभाग के संयुक्त तत्वावधान में अंतरराष्ट्रीय गीता जयंती महोत्सव के अवसर पर 29 नवंबर को कुरुक्षेत्र मैराथन का आयोजन किया जा रहा है। इसमें 29 नवंबर को सुबह 8 बजे पुरुषों की 21 किलोमीटर मैराथन पुरुषोत्तमपुरा बाग से शुरू होगी।
विज्ञापन


इसमें भाग लेने वाले प्रतिभागी पुरुषोत्तमपुरा बाग, दयालपुर, मिर्जापुर, यूनिवर्सिटी द्वितीय गेट, तृतीय गेट, देवी लाल चौक, पुराना बस अड्डा, मोहन नगर चौक, नया बस अड्डा, द्रोणाचार्य स्टेडियम, शहीद ऊधम सिंह चौक, मेक से होते हुए पुरुषोत्तमपुरा बाग में पहुंचेंगे। इस प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर आने वाले व्यक्ति को 51 हजार, द्वितीय को 31 हजार, तृतीय को 21 हजार, और 5 लोगों को सांत्वना पुरस्कार के रुप में 10-10 हजार रुपये का पुरस्कार दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि महिलाओं की 29 नवंबर को 11 किलोमीटर मैराथन भी करीब 8 बजे पुुरुषोत्तमपुरा बाग से शुरू होगी, इसके लिए दौड़ने वाली महिलाएं पुरुषोत्तमपुरा बाग, मैक, रेलवे रोड, सलारपुर रोड, बीआर चौक और मैक से होती हुई पुरुषोतमपुरा बाग पर सम्पन्न होगी। इस प्रतियोगिता में प्रथम आने वाली महिला को 21 हजार, द्वितीय को 15 हजार, तृतीय को 11 हजार और 5 महिलाओं को सांत्वना पुरस्कार के रुप में 10-10 हजार की राशि दी जाएगी।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि सिटीविलवॉक में शहर के आम नागरिक भाग ले सकेंगे। इस का आयोजन पुरुषोतमपुरा बाग में 29 नवंबर को सुबह 8:30 मिनट पर वॉक शुरू होगी। इसमें सिफ ब्रह्मसरोवर की परिक्रमा पैदल चलकर ही पूरी करनी होगी। उपायुक्त ने कहा कि कुरुक्षेत्र मैराथन के लिए इंटरनेश्नल गीता महोत्सव 2016 डाट काम वेबसाइट पर लिंक में जाकर 25 नवंबर सायं 6 बजे तक अपना पंजीकरण करवाया जा सकता है। पंजीकरण करवाने वाले व्यक्ति को चेस्ट नंबर आवंटित किया जाएगा। जबकि सिटी विलवॉक में पैदल चलने वाले लोगों को पंजीकरण करवाने की  जरूरत नहीं होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed