फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Gita Jayanti Festival being arranged at the Brahma grand, Kurukshetra

गीता जयंती महोत्सव को लेकर ब्रह्मसरोवर को सजाकर बनाया जा रहा भव्य

Fri, 18 Nov 2016 12:31 AM IST
ब्यूरो/कुरुक्षेत्र,अमर उजाला
ब्यूरो/कुरुक्षेत्र,अमर उजाला Updated Fri, 18 Nov 2016 12:31 AM IST
विज्ञापन
अंतरराष्ट्रीय गीता जयंती महोत्सव को लेकर तैयारियां जोरों से चल रही है। जिसके तहत ब्रह्मसरोवर को चारों तरफ से एमिब्यस क्रिएशन के साथ सुंदर और भव्य बनाने का कार्य भी शुरू कर दिया गया है। प्रशासन ने रंग-बिरंगे डिजाइनों से सभी बेज, ग्रिल आदि स्थानों को सजाने के लिए कोलकाता की एक एजेंसी को जिम्मा सौंपा हैं। इस एजेंसी ने ब्रह्मसरोवर के पावन तटों को सुंदर बनाने का काम शुरू कर दिया है। डीसी सुमेधा कटारिया ने ब्रह्मसरोवर पर चल रहे कार्यों का जायजा लिया।
विज्ञापन

डीसी कटारिया ने ब्रह्मसरोवर के पूर्व-पश्चिम घाट, उत्तरी घाट, पुरुषोत्तम पुरा बाग सहित तमाम कार्यक्रम स्थलों पर चल रहे निर्माण कार्यों का अवलोकन करते हुए संबंधित विभागों के अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सभी कार्यों को निर्धारित समय में पूरा कराएं। उन्होंने कहा कि इस बार ब्रह्मसरोवर के चारों तरफ बेज को सीरीज में नंबर लगाए जाएंगे। उन्होंने कहा कि जयंती महोत्सव का क्राफ्ट मेला 1 दिसंबर से 11 दिसंबर तक चलेगा। मुख्य कार्यक्रमों का आयोजन 6 दिसंबर से 11 दिसंबर तक होगा। इस मौके पर एडीसी धर्मवीर सिंह, अंडर ट्रेनिंग आईएएस अधिकारी राहुल हुड्डा, एसडीएम नरेंद्र पाल मलिक, एओ लक्ष्मीनाथ, पीओ भूषण पाल सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे।
विज्ञापन


8 गेटों पर इलेक्ट्रॉनिक मशीनों से होगी पर्यटकों की गिनती
 गीता जयंती महोत्सव पर ब्रह्मसरोवर के 8 प्रवेश द्वारों पर पर्यटकों की गिनती के लिए 8 इलेक्ट्रॉनिक्स मशीनें स्थापित की जाएंगी। इससे ब्रह्मसरोवर पर आने वाले प्रत्येक व्यक्ति की गिनती संभव हो सकेगी। हालांकि गत वर्ष  पर्यटकों प्रवेश द्वार पर कूपन दिए गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


निजी एजेंसी के 100 सुरक्षा कर्मी रहेंगे तैनात
उपायुक्त ने केडीबी अधिकारियों को निर्देश दिए कि महोत्सव के दौरान सुरक्षा व्यवस्था के लिए जहां पुलिस कर्मी तैनात किए जाएंगे, वहीं निजी एजेंसी के माध्यम से कम से कम 100 सुरक्षा कर्मियों की नियुक्ति की जाए।

पर्यटकों व शिल्पकारों का होगा बीमा
उपायुक्त ने केडीबी अधिकारियों को निर्देश दिए कि क्राफ्ट मेले में शिल्पकारों और समान का बीमा करवाया जाना है। इसके साथ ही महोत्सव में आने वाले प्रत्येक व्यक्ति का बीमा भी किया जाना जरूरी है। इसलिए बीमा करवाने के लिए कंपनियों से बातचीत की जाए। इसके अलावा सरस मेले में आने वाले शिल्पकारों का बीमा संबंधित एजेंसी द्वारा ही किया जाना है।


भव्य होगा मीडिया सेंटर
उपायुक्त ने कहा कि केडीबी ने मीडिया के लिए इस वर्ष नया मीडिया सेंटर तैयार किया जा रहा है। आगामी 3 दिनों तक भव्य मीडिया सेंटर तैयार हो जाएगा। इस मीडिया सेंटर में तमाम आधुनिक सुविधाएं मुहैया करवाने का प्रयास किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed