फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   girl's body found in canal

नहर में मिला युवती का शव

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 25 Sep 2021 01:05 AM IST
विज्ञापन
girl's body found in canal
गांव अरनैचा के निकट से गुजरने वाली नहर में युवती का शव मिला। पुलिस ने गोताखोरों की मदद से शव को बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। लड़की के लापता होने की रिपोर्ट परिवार की ओर से एक दिन पहले पुलिस में दर्ज करवाई गई थी। जिसमें परिवार ने एक युवक पर उसे बहला-फुसलाकर ले जाने का शक जाहिर किया था, लेकिन बाद में घर से मिले एक सुसाइड नोट के जरिए पुलिस ने शव को बरामद कर लिया। एसएचओ प्रतीक कुमार ने बताया कि 23 सितंबर को गांव अरनैचा के एक युवक ने उसकी बहन के लापता होने की शिकायत दर्ज कराई थी। युवक का कहना था कि रात को करीब दो बजे जब वह पानी पीने के लिए उठा तो उसकी बहन बिस्तर पर नहीं थी। उन्हें शक था कि संधू फार्म का एक युवक उसे बहला फुसलाकर अपने साथ ले गया है। क्योंकि इस युवक से फोन पर बातचीत करते हुए उन्होंने युवती को देखा था और लड़के के परिवार को अपने बेटे को दूर रखने की चेतावनी भी दी थी। शिकायत मिलने के बाद पुलिस लड़की की तलाश में जुटी थी कि इसी दौरान घर से एक सुसाइड नोट मिला। इसी सुसाइड नोट के आधार पर पुलिस का शक गांव के पास से गुजरने वाली नहर पर गया। जिसके बाद गोताखोर परगट सिंह की टीम को बुलाकर सर्च ऑपरेशन चलाया गया। कई घंटों की तलाश के बाद टीम ने युवती के शव को बरामद कर लिया। एसएचओ प्रतीक कुमार का कहना है कि पुलिस मामले की हर एंगल से जांच कर रही है। युवती ने ऐसा कदम क्यों उठाया और उसे मजबूर करने में किसका हाथ रहा। इन सब बातों की सच्चाई जांच के बाद ही सामने आ पाएगी। उसके बाद ही पता चल पाएगा कि मामला सुसाइड का है या फिर इसके पीछे कोई और वजह है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed