फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Get free treatment for club foot disease, Kurukshetra

क्लबफुट बीमारी का कराएं निशुल्क इलाज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 04 Jun 2022 01:39 AM IST
विज्ञापन
Get free treatment for club foot disease, Kurukshetra
एलएनजेपी अस्पताल में विश्व क्लबफुट दिवस बच्चो को दिए गए जूते। संवाद - फोटो : Kurukshetra
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र। राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के माध्यम से विसंगतियों के साथ पैदा होने वाले बच्चों को मुफ्त इलाज दिया जा रहा है। क्लबफुट एक ऐसा ही जन्म दोष है, जिसमे जन्म से बच्चे के पैर अंदर की ओर मुड़ जाते हैं। ये जानकारी विश्व क्लबफुट दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रम में उप सिविल सर्जन डॉ करुणा ढींगरा ने दी। उन्होंने क्लब फुट बीमारी से ग्रसित बच्चों के मात- पिता को पांच साल तक इलाज करने बारे में जागरूक किया।
ऑर्थोपेडिशियन डॉ. मनु सोनी ने सभी बच्चों की जांच की और चार बच्चों को प्लास्टर लगाया गया, दो बच्चों की टेनोटोमी उपरांत जांच की गई। चौदह बच्चों को क्लब फुट जूते और ब्रेस दिए गए। फिलहाल 48 बच्चों का इलाज जिले के सरकारी अस्पताल में चल रहा है, जिसमे से दो बच्चों के पैर पूरी तरह से ठीक होकर इलाज पूरा हो चुका है। डॉ. सोनी ने बताया कि क्लबफुट से प्रभावित बच्चों का पोंसेटी विधि द्वारा तीन चरणों में बहुत आसानी से इलाज किया जाता है, जिसमे प्रथम चरण कास्टिंग का रहता है, क्लब फुट के बच्चों को लगातार चार से आठ सप्ताह तक हर हफ्ते कास्ट (प्लास्टर) चढ़ाया जाता है।
विज्ञापन

दूसरे चरण में टेनोटोमी एक छोटी सी कार्यविधि, जिसमे अकिलीज टेंडन काट दिए जाते हैं जो बाद में सामान्य आकृति में आ जाते हैं। तीसरा चरण ब्रेसिंग का रहता है जोकि तीन से पांच सालों तक चलता है। मिरेकल फीट इंडिया एक गैर सरकारी संगठन है जो क्लब फुट की समस्या के उपचार के लिए राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम और राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के साथ साझेदारी में काम करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

संस्था क्लबफुट रोगियों को 4-5 साल तक मुफ्त ब्रेस प्रदान करती है जब तक कि उसके पंजे पूरी तरह ठीक नहीं हो जाते हैं। मिरेकल फीट इंडिया की जिला प्रोग्राम एक्जयूकेटिव सुजाता सैनी ने बताया कि मिरेकल फीट इंडिया द्वारा फुट ब्रेसेस पूरे उपचार चक्र के दौरान पैर के लिए बिलकुल निशुल्क प्रदान किए जाते हैं। फिजियोथैरेपिस्ट डॉ. सुधा अरोड़ा ने बताया कि उपचार प्रोटोकॉल और जागरूकता सामग्री के बारे में जानकारी प्रदान करने के साथ-साथ मुफ्त परामर्श सहायता भी प्रदान की जाती है। विश्व क्लबफुट दिवस पर कुल 20 बच्चे अपने अभिभावकों के साथ उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed