{"_id":"6282b0c924babc3c3c08d792","slug":"general-secretary-tested-district-red-cross-activities-kurukshetra-kurukshetra-news-knl1084194114","type":"story","status":"publish","title_hn":"महासचिव ने जिला रेडक्रास की गतिविधियां परखी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महासचिव ने जिला रेडक्रास की गतिविधियां परखी
विज्ञापन
सिलाई सेंटर का निरीक्षण करते डॉ. मुकेश अग्रवाल व अन्य। संवाद
- फोटो : Kurukshetra
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
कुरुक्षेत्र। भारतीय रेडक्रॉस समिति राज्य शाखा के नवनियुक्त महासचिव डॉ. मुकेश अग्रवाल ने जिला रेडक्रॉस का दौरा किया। उन्होंने रेडक्रॉस में चलाई जा रही गतिविधियों फिजियोथेरेपी केंद्र, पुनर्वास केंद्र, सिलाई सेंटर , कंप्यूटर सेंटर, फर्स्ट एड ट्रेनिंग व जागरूकता कार्यक्रमों के बारे में जानकारी ली। उन्होंने इन गतिविधियों को और बेहतर ढंग से चलाने के लिए पूरे स्टाफ की बैठक ली व अपने सुझाव दिए।
डॉ. अग्रवाल ने कहा कि मानव हित में किए गए कार्यों का ज्यादा से ज्यादा प्रचार व प्रसार करें। जूनियर रेडक्रॉस व यूथ रेडक्रॉस शिविरों के दौरान अधिक से अधिक विद्यार्थियों व अध्यापकों को स्वयंसेवक के रूप में जोड़ें, ताकि वे आपातकाल में समाज के लिए सहायक सिद्ध हों। इस अवसर पर उन्होंने पूर्व सैनिक जगीर सिंह को रेडक्रॉस का आजीवन सदस्य बनाए जाने पर पहचान पत्र देकर सम्मानित किया। उन्होंने बताया कि आजीवन सदस्य बनाने में प्रदेश पूरे भारत वर्ष में दूसरे स्थान पर रहा।
उन्होंने कहा कि कुरुक्षेत्र में भी अधिक से लोगों को आजीवन सदस्य बनाएं ताकि जिला इस मुहिम में राज्य भर में प्रथम स्थान पर आ सके। इस अवसर पर उन्होंने एक जरूरतमंद को व्हील चेयर भी प्रदान की। इस अवसर पर सहायक सचिव रमेश चौधरी, पूर्व जिला प्रशिक्षण अधिकारी राजेंद्र सैनी, सहायक हरि सिंह, तकनीशियन प्रकाश चंद, लिपिक ओमप्रकाश व जोगिंद्र सिंह, डॉ.रणजीत सिंह, लैब तकनीशियन हिम्मत, तकनीकी कोऑर्डिनेटर रीना व अन्य स्टाफ उपस्थित रहा।