{"_id":"60e3507c8ebc3ec205120e85","slug":"ganja-found-in-closed-house-kurukshetra-news-knl754944137","type":"story","status":"publish","title_hn":"बंद मकान में मिट्टी के नीचे कट्टों में दबा गांजा बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बंद मकान में मिट्टी के नीचे कट्टों में दबा गांजा बरामद
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिलसिला रोड स्थित एक बंद पड़े मकान में पुलिस ने छापामारी कर भारी मात्रा में गांजा बरामद किया है। यह गांजा जमीन के नीचे गाड़ा गया था, जिसे पुलिस ने बाहर निकाला है। जमीन में से निकाले गए प्लास्टिक के कट्टों में भरे गांजे का वजन किया गया तो यह दो क्विंटल 79 किलो 640 ग्राम हुआ। वहीं मामले में अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। जिस मकान में यह गांजा जमीन में गाड़ा हुआ था, वह काफी दिनों से बंद पड़ा था और बाहर ताला लगा हुआ था, जिसे ड्यूटी मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में तोड़ा गया।
पुलिस उप-अधीक्षक सुभाष चंद्र ने बताया कि दोपहर करीब एक बजे थाना शहर थानेसर पुलिस टीम उप निरीक्षक अनिल कुमार, कर्मवीर सिंह, महेंद्र सिंह, कृष्ण पाल, प्रदीप कुमार, संजीव कुमार, सुरेंद्र सिंह सिरसला रोड पर गश्त कर रही थी। तभी पुलिस टीम को गुप्त सूचना मिलती है कि रुलिया राम वासी गांधी नगर के मकान जोकि सिल्वर सिटी में आरएस फायर वर्क्स के पीछे वाली गली में है, वहां भारी मात्रा में गांजा बेचने के लिए रखा हुआ है। यह मकान काफी दिनों से बंद पड़ा है। मकान का कोई एंट्री गेट भी नहीं है। वहीं अंदर के बने एक कमरे पर ताला लटका हुआ है। इस बंद मकान से भारी मात्रा में गांजा बरामद हो सकता है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने पुलिस उप-अधीक्षक नरेंद्र सिंह के साथ मिलकर मौके पर छापामारी कर दी। काफी तलाश के बाद पुलिस ने कमरे के अंदर मिट्टी को खोदकर देखा। जहां से मिट्टी के नीचे प्लास्टिक के कट्टों में गांजा बरामद हुआ, जिसका वजन दो क्विंटल 79 किलो 640 ग्राम हुआ। पुलिस ने गांजा अपने कब्जे में लेकर मामला दर्ज कर लिया है। हालांकि इस मामले में किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। वहीं पुलिस ने मकान मालिक रुलिया राम के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोपी की तलाश जारी है।
आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस
आरोपी तक पहुंचने के लिए पुलिस हर एंगल से मामले की जांच कर रही है। मामले की जांच के लिए मकान के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज की भी जांच कर रही है, ताकि मकान में आने-जाने वाले लोगों की पहचान की जा सके।