फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Friendship on Instagram turned into love, girl came from Canada to get married

Kurukshetra News: इंस्टाग्राम पर दोस्ती प्यार में बदली, कनाडा से शादी रचाने आई युवती

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 11 Feb 2025 01:57 AM IST
विज्ञापन
Friendship on Instagram turned into love, girl came from Canada to get married
पिहोवा। ढाई फुट के जसमेर सिंह उर्फ पोला मलिक ने जालंधर की रहने वाली तीन फुट की सुप्रीत कौर से शादी रचाई है। सुप्रीत कौर कनाडा में रहती है। शादी के लिए वह अपने घर जालंधर में आई थी। दोनों ने शनिवार को जालंधर के गुरुद्वारा साहिब में फेरे लिए। उनकी शादी की वीडियो व तस्वीरें सोशल मीडिया पर भी खूब वायरल हो रही है, जिसके चलते यह शादी चर्चा का विषय बनी हुई है।
विज्ञापन

सोमवार को कुरुक्षेत्र में दोनों की रिसेप्शन पार्टी की गई। शादी को लेकर वायरल हुई वीडियो व संदेश के मुताबिक उनकी मुलाकात इंस्टाग्राम पर हुई थी। डेढ़ साल एक दूसरे के संपर्क में रहने के बाद दोनों ने शादी के बंधन में बंधने का फैसला किया।
विज्ञापन

बताया जाता है कि पोला मलिक सारसा गांव का रहने वाला है। वह अपनी पुशतैनी पांच एकड़ पर खेती करता है। वह सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव है। उसके फेसबुक पर 17 हजार और इंस्टाग्राम पर साढ़े पांच हजार फॉलोअर्स हैं। उसने अपने अकाउंट्स पर खुद को हरियाणा का सबसे छोटा व्यक्ति होने का भी दावा किया हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शादी से पहले सुप्रीत कई बार पोला और उसके परिजनों से मिलने के लिए उसके गांव में भी आ चुकी है। हाल ही में दोनों ने शादी करने का फैसला किया। उन्होंने अपने-अपने माता-पिता से लव मैरिज की बात की। जिसके बाद दोनों के घरवाले शादी के लिए राजी हो गए और गत नौ फरवरी को दोनों जालंधर में शादी के बंधन में बंधे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed