{"_id":"5efe112c8ebc3ea11721ae1d","slug":"frend-murder-in-kurukshetra-kurukshetra-news-knl360495163","type":"story","status":"publish","title_hn":"रंजिश के चलते युवक को डुबाया, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रंजिश के चलते युवक को डुबाया, मौत
विज्ञापन
नरवाना ब्रांच में एक युवक का शव बराद हुआ, जिसकी शनाख्त सुनील कुमार वासी गांव भोगपुर जिला यमुनानगर के रूप में हुई है। पुलिस ने मृतक के पिता की शिकायत पर दो युवकों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। यमुनानगर के गांव भोगपुर निवासी गुरदेव ने थाना केयूके पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसके बेटे सुनील कुमार के गांव अढोन निवासी अमित उर्फ मित्ती व लाडवा के गांव गुढ़ा निवासी योगेश दोस्त थे। करीब ढाई साल पहले अमित ने अपने ही परिवार में अपने अढ़ोन वासी चाचे की लड़की से शादी की थी। जिस पर सुनील कुमार ने एतराज किया था। जिसकी वजह से दोनों में कहां सुनी हुई थी। अमित के साथ योगेश ने भी इस शादी में सहयोग किया था। जिसके कारण आरोपित रंजिश रखे हुए थे। इस बात को लेकर कई बार हाथापाई की और जान से मारने की धमकी भी दी। आरोपियों ने इस मामले में माफी भी मांगी थी।
इसके बाद से सुनील का आरोपितों से मिलना-जुलना भी कम हो गया था। परिजनों ने आरोप लगाया कि 20 जून 2020 को सुबह आरोपी अमित ने सुनील को फोन करके बुलाया था, तो सुनील मोटरसाइकिल लेकर चला गया। शिकायतकर्ता गुरदेव का आरोप है कि आरोपियों ने बाबैन में उसके बेटे सुनील को शराब पिलाई और उसके बाद उसे गांव बचगांवा ले गए। नहर के पास जाकर आरोपियों ने शराब खरीदी और वहां भी शराब पी। शाम पांच बजे उसकी सुनील के साथ बात हुई थी। उसने बताया था कि आरोपी ने उसे जबरदस्ती शराब पिला दी है और अब वह नशे में है। नशा उतरने के बाद घर वापस आ जाएगा। फोन में पीछे से अमित की आवाज सुनाई दे रही थी, जिसमें गालियों व धमकी की आवाज थी। वह सुनील को गालियां दे रहे थे। उसके बाद फोन कट गया। शिकायतकर्ता का आरोप है कि उसका पुत्र सुनील नहर के किनारे बैठा था आरोपी अमित ने उसकी बाजू पकड़ कर नहर में खींच लिया था, सुनील को तैरना नहीं आता था। आरोपियों ने नहर पुल के नीचे ले जा कर उसे डूबा दिया। पुरानी रंजिश के चलते उसके बेटे की हत्या की है। उन्हें शक है कि हत्या में योगेश का भी हाथ है। थाना केयूके प्रभारी सूरज चावला ने बताया कि परिजनों ने शक जताया है कि सुनील की रंजिश के चलते हत्या की गई है। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच आरंभ कर दी है।