{"_id":"663aa8068723b10a680faf14","slug":"free-wheat-and-millet-are-being-provided-in-prescribed-quantity-to-the-card-holders-kurukshetra-news-c-45-1-sknl1005-117816-2024-05-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra News: कार्ड धारकों को निर्धारित मात्रा में उपलब्ध करवाया जा रहा है निशुल्क गेहूं व बाजरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra News: कार्ड धारकों को निर्धारित मात्रा में उपलब्ध करवाया जा रहा है निशुल्क गेहूं व बाजरा
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। जिले में कुल 484 राशन डिपो कार्यरत हैं। जिले में मई माह में एएवाई (गुलाबी कार्ड 15703), बीपीएल (पीला कार्ड 157791) कुल 173494 राशन कार्ड प्रचलित है। राज्य सरकार के द्वारा मास मई 2024 में एएवाई (गुलाबी कार्ड), बीपीएल (पीला कार्ड) कार्ड धारकों को निर्धारित मात्रा में गेहूं व बाजरा निशुल्क उपलब्ध करवाया जा रहा है।
जिला खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के अधिकारी सुरेंद्र सैनी ने कहा कि गुलाबी रंग के कार्ड धारकों को 20 किलोग्राम गेहूं व 15 किलो बाजरा प्रति कार्ड निशुल्क व एक किलो चीनी 13.50 रुपये प्रति कार्ड व दो लीटर सरसों का तेल की जगह दो लीटर सूरजमुखी का तेल 20 रुपए प्रति लीटर की दर से प्रति कार्ड दिया जा रहा है। इसके अलावा पीले रंग के कार्डधारकों चार किलोग्राम गेहूं व एक किलोग्राम बाजरा प्रति सदस्य निशुल्क व एक किलो चीनी 13.50 रुपये प्रति कार्ड व दो लीटर सरसों का तेल की जगह सूरजमुखी का तेल 20 रुपए प्रति लीटर की दर से प्रति कार्ड दिया जा रहा है।
सभी एएवाई व बीपीएल कार्ड धारकों को सरसों तेल की जगह सूरजमुखी का तेल वितरित किया जाएगा। यदि कोई भी लाभार्थी राशन से वंचित रह गया हो तो वह अपने किसी भी नजदीकी उचित मूल्य की दुकान, राशन डिपो पर जाकर अपना राशन प्राप्त कर सकते हैं। इस संबंध में यदि किसी लाभार्थी को शिकायत है तो वह संबंधित सहायक खाद्य एवं पूर्ति अधिकारी, निरीक्षक के कार्यालय या जिला खाद्य एवं आपूर्ति नियंत्रक कार्यालय में संपर्क कर सकता है।