फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Free AC bus started for Sri Harmandir Sahib, Kurukshetra

श्री हरमंदिर साहिब के लिए निशुल्क एसी बस शुरू

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 12 Jun 2022 01:45 AM IST
विज्ञापन
Free AC bus started for Sri Harmandir Sahib, Kurukshetra
निशुल्क बस सेवा शुरु करते एसजीपीसी प्रधान हरजिंदर सिंह धामी एडवोकेट। संवाद - फोटो : Kurukshetra
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र। धर्मनगरी से पवित्र नगरी अमृतसर में श्री हरमंदिर साहिब के दर्शन करने के लिए बड़ी संख्या में संगत जाती है। संगत की आस्था को देखते हुए शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी की ओर से निशुल्क एसी बस सेवा शुरू की गई है।
यह बस सप्ताह में एक बार संगत को श्री हरमंदिर साहिब अमृतसर के दर्शन कराने के लिए ले जाया करेगी। सुविधाओं से लैस इस बस में एक साथ करीब 50 की संख्या में संगत सफर कर सकेगी। इस बस सेवा के शुरू होने से सिख संगत में खुशी का माहौल है। इस एसी बस में श्री हरमंदिर साहिब अमृतसर के दर्शन करने के लिए संगत को एडवांस में बुकिंग करवानी होगी, जिसके लिए संगत गुरुद्वारा छठी पातशाही के समीप शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के कार्यालय में संपर्क कर सकते हैं।
विज्ञापन

शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी श्री अमृतसर के प्रधान एडवोकेट हरजिंदर सिंह धामी एडवोकेट, वरिष्ठ उपाध्यक्ष रघुजीत सिंह विर्क व अन्य सदस्य ने शनिवार को सिख मिशन हरियाणा प्रभारी ज्ञानी मंगप्रीत सिंह की देखरेख में पहली बार इस बस को गुरुद्वारा साहिब छठी पातशाही से अमृतसर के लिए रवाना किया। सिख संगत का कहना है कि इस बस सुविधा का उन्हें बहुत लाभ होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed