फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Fraud of 11.70 lakhs from ex-serviceman by becoming nephew

Kurukshetra News: भांजा बनकर की पूर्व सैनिक से 11.70 लाख की धोखाधड़ी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 10 Apr 2023 01:37 AM IST
विज्ञापन
Fraud of 11.70 lakhs from ex-serviceman by becoming nephew
पिहोवा। रिश्तेदार बनकर पूर्व सैनिक से 11 लाख 70 हजार की धोखाधड़ी करने के मामले में पुलिस ने केस दर्ज किया है। पुलिस के अनुसार आरोपी ने पूर्व सैनिक को फोन कर खुद को उसका भांजा बताया। खुद को अमेरिका में एक केस में फंसा बताकर धोखाधड़ी की।
विज्ञापन

थाना शहर में दर्ज शिकायत में बलवीर सिंह निवासी मुल्तानी कॉलोनी ने बताया कि दो दिसंबर को उसके मोबाइल पर कॉल आई थी, जिसमें कॉल करने वाले ने खुद को उसका भांजा पम्मा बताया। परिवार का हालचाल पूछकर उसने उसे अपनी बातों में फंसा लिया। उसे भी लगा यह उसका भांजा पम्मा है, क्योंकि उसका भांजा अमेरिका गया हुआ है। उसने कहा कि उस पर अमेरिका में केस हो गया है। मुझे तीन लाख रुपये की सख्त जरूरत है। मुझे ये राशि भेज दो,। वह कुछ दिन में वापस खाते में डाल दूंगा। उसने उसे अपना भांजा समझकर उसके भेजे गए खाते में तीन लाख रुपये भेज दिए। बाद में उक्त व्यक्ति ने उसके व्हाट्सएप पर उसके खाते में 30 लाख रुपये भेजने का स्क्रीनशॉट भेजा और बताया कि 96 घंटे में यह राशि उनके खाते में आएगी। फिर उसने उससे आठ लाख रुपये और मांगे, क्योंकि उसे यकीन हो गया था कि यह उसका भांजा है और उसने उसके खाते में 30 लाख रुपये भेजे हैं। इस पर उसने दोबारा उसके बताए खाते में आठ लाख रुपये भेज दिए।
विज्ञापन

इस बीच उसके पास दिल्ली से भी एक कॉल आई थी, जिसमें एक व्यक्ति ने खुद को बैंक का अधिकारी बताकर 30 लाख रुपये के बारे में पूछताछ की थी। उसने 96 घंटे में यह राशि उसके खाते में आने का आश्वासन दिया था। छह दिसंबर को उसके पास दोबारा कॉल आई, जिसमें आरोपी ने उससे 10 लाख रुपये मांगे, मगर उसने देने से मना कर दिया था। तब आरोपी ने बताया कि उसके पास पहले से ही नौ लाख 30 हजार रुपये हैं। सिर्फ 70 हजार रुपये की जरूरत है। उसने कहीं से 70 हजार रुपये का इंतजाम करके उसके बताए खाते में डाल दिए। बाद में उसके वकील ने उसे कॉल की तो उसे शक हो गया, जिसके बाद वह बैंक पहुंचा और यहां से उसके साथ हुई ठगी का खुलासा हुआ। पुलिस ने शिकायत पर मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed