{"_id":"631e4118e838303a152893e1","slug":"four-people-including-a-woman-died-in-accidents-kurukshetra-kurukshetra-news-knl120833554","type":"story","status":"publish","title_hn":"हादसों में महिला सहित चार लोगों की गई जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हादसों में महिला सहित चार लोगों की गई जान
विज्ञापन
पोस्टमार्टम हाउस के बाहर कार्रवाई करती पुलिस और मौजूद परिजन। संवाद
- फोटो : Kurukshetra
संवाद न्यूज एजेंसी
कुरुक्षेत्र। जिले में अलग-अलग जगहों पर हुए हादसों में चार लोगों की मौत हो गई जबकि तीन घायल हो गए। मृतकों में एक महिला भी शामिल है। एक हादसा लाडवा तो दूसरा इस्माईलाबाद में हुआ। तीसरा हादसा गांव अमीन के पास रेलवे ट्रैक पर और चौथा हादसा इस्माईलाबाद क्षेत्र में हुआ। इन हादसों के बाद पीड़ित परिवारों में मातम पसर गया। संबंधित थानों पुलिस ने मामलों की जांच शुरू कर दी है।
पहले हादसे में लाडवा के गीता कॉलोनी के पास काम से लौट रहे दिहाड़ी मजदूरों को पीछे से कार ने टक्कर मार दी। इससे मौके से ही एक मजदूर की मौत हो गई तथा अन्य तीन लोग घायल हो गए। मजदूरी कर लौट रहे चार लोग दो मोटरसाइकिल पर सवार थे। पीछे से आ रही तेज रफ्तार कार चालक उन्हें टक्कर मार फरार हो गया। मृतक की पहचान दुर्गा प्रसाद के रूप में हुई जो खानपुर इंद्री का निवासी है। वहीं जांच अधिका सुरेश कुमार ने कहा कि पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनोें को सौंप दिया गया है। आरोपित कार चालक की तलाश जारी है।
वहीं दूसरे हादसे में मालगाड़ी की चपेट में आने से एक अज्ञात व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक की शिनाख्त नहीं हो पाई है। घटना कुरुक्षेत्र के अमीन व करनाल के नीलोखेड़ी के बीच हुई। जांच अधिकारी जोगिंदर सिंह के मुताबिक मृतक की उम्र करीब 40 साल है। शव मोर्चरी में रखवा दिया गया है। उसने हरे रंग का लोवर तथा चेक दार कमीज पहनी थी।
विज्ञापन
तीसरे हादसे में मोहन नगर में छत के पास से गुजर रही बिजली की हाई वोल्टेज लाइन के करंट की चपेट मेें आने से करीब 60 वर्षीय महिला की मौत हो गई। मृतका की शिनाख्त विद्यावंती वासी मोहन नगर के रूप में हुई है। पुलिस ने महिला के बेटे नवीन के बयान पर इत्तेफाकिया रपट दर्ज करके शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों के हवाले कर दिया है। परिजनों के मुताबिक विद्यावंती अपने घर की छत पर सफाई कर रही थी। सफाई के बाद उसने कूड़ा एक जगह पर एकत्रित किया था। जैसे ही वह कूड़ा को छत से गिराने लगी तो छत के पास से गुजर रही हाई वोल्टेज तार की चपेट में आ गई।
चौथे हादसे में इस्माईलाबाद संवाद के अनुसार नेशनल हाईवे 152 पर कार की टक्कर लगने से बाइक सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि चालक जख्मी हो गया। मृतक की शिनाख्त धर्मपाल (55) वासी गांव सरस्वती खेड़ा (भट्ट माजरा) के रूप में हुई। दीपक कुमार वासी सरस्वती खेड़ा ने थाना सदर पिहोवा ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह अपने ताऊ धर्मपाल के साथ बाइक पर दवा लेने के लिए अंबाला गया था। लौटते समय इस्माईलाबाद बाईपास पर कार चालक ने बाइक के पीछे से टक्कर मार दी। घायल ताऊ धर्मपाल को पिहोवा के निजी अस्पताल ले जाया गया, वहां चिकित्सकों ने उन्हेें मृत घोषित कर दिया।