फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   four new cases of corona found

कोरोना के चार नए केस मिले

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 07 Jul 2022 02:24 AM IST
विज्ञापन
four new cases of corona found
जिले में बुधवार को चार व्यक्तियों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है, वहीं नौ मरीजों को ठीक होने पर अस्पताल में डिस्चार्ज किया गया है। अब जिले में सक्रिय केसों की संख्या 30 है, जिनमें से 29 होम आइसोलेट और एक अस्पताल में दाखिल है। ये जानकारी जिला सिविल सर्जन डॉ. सुखबीर सिंह ने दी।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि अभी तक लिए गए 741402 सैंपलों में से 714165 की सैंपलों की रिपोर्ट निगेटिव आ चुकी है। बुधवार को अलग-अलग स्थानों से कुल 463 कोविड के सैंपल लिए गए हैं, जिसमें आरटी पीसीआर के 84 और रैपिड एंटीजन के 389 सैंपल शामिल हैं। इस जिले में पॉजिटिव केसों की रिकवरी रेट 98.41 और सैंपल पॉजिटिव रेट 3.65 पर है। अब एक्टिव केसों की संख्या 30 है। बुधवार को चार व्यक्तियों की रिपोर्ट कोविड पॉजिटिव आई है और 9 मरीजों को रिकवर होने पर डिस्चार्ज किया गया है। अब तक 27019 पॉजिटिव केस सामने आ चुके हैं और 26590 मरीज ठीक होकर घर जा चुके है और 399 की मृत्यु हो चुकी है। उधर डिप्टी सिविल सर्जन डॉ. अनुपमा सिंह ने कहा कि लोगों को कोरोना के संक्रमण से बचाने के लिए प्रतिदिन स्वास्थ्य विभाग की ओर से टीकाकरण के लिए शेड्यूल जारी किया जा रहा है। जिसके अनुसार वीरवार को 50 स्थानों पर वैक्सीन की पहला और दूसरा टीका लगाया जाएगा। वहीं 12 से 14 वर्ष के बच्चों को 20 व 15 से 18 वर्ष के बच्चों को जिले में 58 जगहों टीका लगाया जाएगा। कोरोना वायरस की रोकथाम के लिए पॉजिटिव केस मिलने पर पांच कंटेनमेंट जोन बनाए गए हैं। इस क्षेत्र में कंटेनमेंट और बफर जोन बनाकर नोडल अधिकारी नियुक्त कर हेल्प लाईन नंबर भी जारी किए गए है। वहीं स्वास्थ्य विभाग की एडवाइजरी के अनुसार जिले में बनाए गए कंटेनमेंट जोन को कोरोना केसों की रिकवरी के बाद डी-नोटिफाई किया जा रहा है। एडवाइजरी के अनुसार बुधवार को 13 स्थान पर बनाए गए कंटेनमेंट व बफर जोन क्षेत्र से निजात दे दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed