फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Four named including friend for attacking astrologer

ज्योतिषी पर हमला करने के आरोप में दोस्त सहित चार नामजद

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 06 May 2022 01:51 AM IST
विज्ञापन
Four named including friend for attacking astrologer
इस्माईलाबाद। दुकान में घुसकर ज्योतिषी पर हमला करने के आरोप में पुलिस ने एक दोस्त सहित चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। हनु शर्मा निवासी नैन मोहल्ला रोशनपुर रोड ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी काठगढ़ रोड पर ज्योतिषी की दुकान है। उसके दोस्त रितिक निवासी इस्माईलाबाद ने अपने व्हाट्सएप पर एक स्टेटस लगाया हुआ था, जिस पर उसने मजाक में कमेंट कर दिया था।
विज्ञापन

तीन मई को वह अपनी दुकान के अंदर बैठा था। शाम करीब साढ़े चार बजे रितिक, उसका भाई आर्यन, मोहित, प्रिंस उसकी दुकान के अंदर आए और रितिक व आर्यन ने उसके साथ गाली-गलौज करना शुरू कर दिया। रितिक ने उसकी बाजू पकड़कर उसे दुकान से बाहर घसीटते हुए ले आया और लोहे की रॉड से उसके सिर पर वार किया। आर्यन ने किसी नुकीली तेज धार से उस पर हमला किया। अन्य दो ने भी उसके साथ मारपीट की। उसके शोर मचाने पर आसपास के दुकानदारों ने उसे छुड़वाया। आरोपी जाते समय उसे जान से मारने की धमकी देकर गए हैं। लोगों ने उसे एलएनजेपी अस्पताल में दाखिल कराया। शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed