{"_id":"6330b614ef80781e803ea118","slug":"four-named-for-cheating-of-lakhs-kurukshetra-news-knl122376293","type":"story","status":"publish","title_hn":"लाखों की ठगी के आरोप में चार नामजद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लाखों की ठगी के आरोप में चार नामजद
विज्ञापन
अमेरिका भेजने के नाम पर दो लोगों से साढ़े 55 लाख रुपये की धोखाधड़ी करने के आरोप में पुलिस ने दो महिलाओं सहित चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
सेक्टर सात के रहने वाले कर्मबीर व घरौंडा वासी गुरनाम सिंह ने लाडवा थाना पुलिस में शिकायत दर्ज कराई कि लाडवा डाबर कॉलोनी वासी महेंद्र बंसल, नितिन बंसल, सरिता व काजल ने उनके साथ अमेरिका भेजने के नाम पर धोखाधड़ी की है। अप्रैल-2021 में उसे रादौर वासी मुकेश कुमार के माध्यम से नितिन मिला था। उसने बताया कि उसके पिता महेंद्र बंसल अमेरिका में एनआरआई हैं। महेंद्र बंसल ने बताया कि उसकी बेटी के अमेरिका में होटल व सब-वे में हिस्सेदार हैं। उस पर विश्वास करके उसने अपने बेटे दविंद्र पन्नू व गुरनाम सिंह ने अपने बेटे अनुज और पुत्रवधू पूजा व पौत्री नंदिनी को अमेरिका भेजने का मन बनाया।
उन्होंने आरोपियों को पासपोर्ट, बर्थ सर्टिफिकेट, फोटो व अन्य जरूरी दस्तावेज दिए। उसने अपने एक्सिस बैंक शाखा बीड पिपली के खाते से नितिन बंसल के बैंक खाते में छह लाख रुपये आरटीजीएस कर दिए और 13.25 लाख रुपये गाड़ी बेच कर दिए। साढ़े नौ लाख रुपये आरोपियों को घर पर दिए तथा साढ़े 15 लाख उसके बेटे को अमेरिका भेजने के नाम से लिए और सिक्योरिटी के तौर पर नितिन बंसल ने अपना एक लिखित ब्याना लिख कर दिया। एक चेक 15 लाख रुपये व दूसरा चेक 50 हजार रुपये के दिए।
वहीं गुरनाम सिंह ने अनुज, पूजा व पौत्री नंदिनी को अमेरिका भेजने के दो लाख रुपये दिए। एक्सिस बैंक, घरौंडा से चार लाख रुपये, एक लाख रुपये, 15 लाख रुपये, 10 लाख रुपये, सात लाख दिए। आरोपियों ने साजिश के तहत उनसे साढ़े 55 लाख रुपये की धोखाधड़ी की। आरोपी विदेश भागने की तैयारी कर रहे हैं और अपना मकान भी बेच रहे हैं। शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।