{"_id":"611d627f8ebc3e7a0b4925b3","slug":"four-days-later-the-body-of-a-female-teacher-was-recovered-kurukshetra-news-knl80336327","type":"story","status":"publish","title_hn":"चार दिन बाद किरमिच हेड से बरामद हुआ महिला टीचर का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चार दिन बाद किरमिच हेड से बरामद हुआ महिला टीचर का शव
विज्ञापन
चार दिन से लापता जेबीटी महिला टीचर का शव बुधवार को नरवाना ब्रांच नहर किरमिच हेड के पास से बरामद हुआ। गोताखोर प्रगट सिंह और उनकी टीम ने शव को नहर से बाहर निकालकर पुलिस को सौंप दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। मामले को लेकर केयूके थाना पुलिस ने टीचर के ससुर की शिकायत पर एक युवती सहित तीन लोगों पर आईपीसी की धारा 306 के तहत मामला दर्ज किया है।
थाना केयूके में दर्ज शिकायत में ससुर ने बताया कि उसका बेटा संदीप कुमार अमेरिका में रहता है तथा उसकी पुत्रवधू अमरजीत कौर फतुहपुर में गेस्ट टीचर थी, जो अपने बेटा-बेटी के साथ किराए पर कुरुक्षेत्र रहती थी। उसकी 15 साल की पोती निजी स्कूल में 10 वीं कक्षा की छात्रा है। उसकी पोती को एक युवती ने अपने दो दोस्तों के साथ चंगुल में फंसाया हुआ था। दोनों युवक उसकी पोती के साथ एक साल से छेड़खानी करते आ रहे थे। उसकी पुत्रवधू रोजाना की छेड़खानी से तंग आकर रविवार 15 अगस्त सुबह करीब 9 बजे घर से अपनी स्कूटी पर सवार होकर ज्योतिसर हेड नहर पर आई थी। इसके बाद से उसका कोई सुराग नहीं मिल रहा था।
हालांकि उसकी स्कूटी से पुलिस को उसका मोबाइल व पर्स बरामद हुआ था। पर्स से पुलिस को दो पेज सुसाइड नोट भी बरामद हुआ था। बुधवार सुबह करीब सवा 9 बजे नरवाना ब्रांच नहर से उसकी पुत्रवधू का शव बरामद हुआ। पुलिस ने शिकायत पर युवती सहित तीन लोगों पर केस दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।