{"_id":"64960c60c79814577c0552a6","slug":"founder-of-miri-piri-hospital-hasty-hsgpc-dhamija-kurukshetra-news-c-18-1-156328-2023-06-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"मीरी-पीरी अस्पताल की सेवाएं जल्द संभालेगी एचएसजीपीसी : धमीजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मीरी-पीरी अस्पताल की सेवाएं जल्द संभालेगी एचएसजीपीसी : धमीजा
विज्ञापन
विज्ञापन
शाहाबाद। हरियाणा सिख गुरुद्वारा मैनेजमेंट कमेटी जल्द ही मीरी-पीरी अस्पताल की सेवा संभाल कानूनी तौर पर अपने हाथ में लेगी। अस्पताल प्रबंधन और स्टाफ ने मौखिक तौर पर हरियाणा गुरुद्वारा मैनेजमेंट कमेटी के साथ चलने पर सहमति जता दी है। अब लिखित में पत्र लेने की प्रक्रिया जुलाई माह से शुरू कर दी जाएगी। यह कहना है कमेटी महासचिव गुरविंद्र सिंह धमीजा का। वे गुरुद्वारा मस्तगढ़ साहिब में प्रबंधन कमेटी की बैठक के उपरांत पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।
उन्होंने कहा कि बैठक में सामने आया है कि शाहाबाद के गुरुद्वारा मस्तगढ़ साहिब और मंजी साहिब में सेवादारों की कमी है। इसके लिए सेवादारों की भर्ती कर इस कमी को जल्द दूर किया जाएगा। उन्होंने कहा कि सिख संगत से यह अपील की गई है कि शाहाबाद के गुरुद्वारों में सेवादारों की भर्ती के लिए शाहाबाद विधानसभा क्षेत्र के रहने वाले सिख नौजवानों की फाइलें उनके पास भेजी जाएं, क्योंकि क्षेत्रीय सेवादार गुरुघरों को अधिक समय दे सकेंगे और सिख संगत की पहुंच में भी होंगे। उन्होंने कहा कि पीछे काम करते आ रहे कर्मचारी सेवा पर बरकरार रहेंगे और द्वेष भावना के साथ उन्हें नहीं हटाया जाएगा, लेकिन काम में लापरवाही और विभागीय दिक्कत आने पर उस कर्मचारी को हटाया जा सकता है। उन्होंने कहा कि आने वाले दो तीन सप्ताह में सभी कार्यों में तेजी आएगी। गुरुद्वारों के प्रबंधन में किसी तरह की बजट की दिक्कत नहीं रहेगी।
शाहाबाद में कल मनाया जाएगा बाबा बंदा सिंह बहादुर का शहादत दिवस
गुरुद्वारा मस्तगढ़ साहिब में 25 जून को बाबा बंदा सिंह बहादुर का शहादत दिवस धूमधाम से मनाया जाएगा, जिसके लिए तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। समारोह को लेकर शुक्रवार को हरियाणा सिख गुरुद्वारा मैनेजमेंंट कमेटी की विशेष बैठक गुरुद्वारा मस्तगढ़ साहिब में कमेटी महासचिव गुरविंद्र सिंह धमीजा की अध्यक्षता मेें हुर्ई, जिसमें तैयारियों पर चर्चा की गई।
विज्ञापन
धमीजा ने कहा कि बाबा बंदा सिंह बहादुर ने उस स्वतंत्रता की नींव रखी, जिसका आनंद हम ले रहे हैं। बाबा बंदा सिंह बहादुर के राज में गुरु नानक और गुरु गोबिद सिंह के नाम से एक सिक्का भी जारी किया गया था। उन्होंने कहा कि 25 जून को गुरुद्वारा मस्तगढ़ साहिब में विशाल दीवान सजाए जाएंगे और बाबा बंदा सिंह बहादुर को नमन किया जाएगा, जिसमें कमेटी के प्रधान महंत बाबा कर्मजीत सिंह सहित पूरी कमेटी के सदस्य शिरकत करेंगे। इससे पहले कमेटी के सभी सदस्यों ने श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी के आगे नतमस्तक होकर अरदास की। इस अवसर पर प्रवक्ता कंवलजीत अजराना, तेजी मक्कड़, जगदेव सिंह गाबा, करतार सिंह दामली, हरजीत सिंह, सुखदेव सिंह बाजवा, जगजीत सिंह मक्कड़ जसपाल सिंह दुग्गल, सुरजीत सिंह जुनेजा सहित बड़ी सं या में सिख संगत मौजूद रही।