फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Former minister's son booked for trying to kill BJP leader

पूर्व मंत्री का बेटा भाजपा नेता को जान से मारने की कोशिश के आरोप में नामजद

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 17 Nov 2021 01:57 AM IST
विज्ञापन
Former minister's son booked for trying to kill BJP leader
पिहोवा। पूर्व मंत्री स्व. जसविंद्र संधू के बेटे इनेलो नेता गगनजोत संधू पर भाजपा नेता ने गाड़ी चढ़ाकर जान से मारने की कोशिश व फायरिंग करने के आरोप लगाए हैं। इस पर पुलिस ने भाजपा नेता के पिता अवतार सिंह की शिकायत पर थाना सदर पिहोवा में गगनजोत संधू को नामजद करते हुए उसके व उसके अन्य दो साथियों के खिलाफ केस दर्ज किया है। वहीं गगनजोत की तरफ से भी पुलिस को शिकायत दी गई है, जिस पर पुलिस ने भाजपा के जिला संयोजक तरणदीप को नामजद किया है।
विज्ञापन

पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है। भाजपा नेता तरणदीप वड़ैच ने आरोप लगाया कि गगनजोत ने अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर उस पर गाड़ी चढ़ाने का प्रयास किया है। इससे बचने के बाद गगनजोत ने गाड़ी से उतरकर उसकी छाती पर पिस्टल तान दी, जिसे उसने छीन लिया तभी गगनजोत ने दूसरी गन से तीन फायर किए। सूचना पर डीएसपी गुरमेल सिंह ने पुलिस टीम के साथ घटनास्थल का मुआयना भी किया। हालांकि अभी हमला करने का कारण सामने नहीं आया है, मगर कयास लगाए जा रहे हैं कि गांव में एक गली के निर्माण या सरपंच चुनाव की रंजिश को लेकर दोनों ने शिकायत दी है, क्योंकि तरणदीप व गगनजोत गांव गुमथला गढू में सरपंची के चुनाव में एक दूसरे के आमने-सामने थे।
विज्ञापन

तरणदीप वड़ैच ने आरोप लगाया कि सुबह 7 बजकर 20 मिनट पर वह सुबह की सैर करके अपने घर की ओर जा रहा था। इसी दौरान गांव के निवर्तमान सरपंच गगनजोत संधू ने उस पर गाड़ी चढ़ाने का प्रयास किया, जिससे उसने बड़ी मुश्किल से अपना बचाव किया। उसके बाद गगन ने पिस्टल निकालकर उसकी छाती पर रख दी। अपनी जान पर बनी देख उसने झपट्टा मारकर उससे पिस्टल छीन ली। पिस्टल छिन जाने के बाद गगनजोत ने उससे मारपीट करनी शुरू कर दी, लेकिन उसने पिस्टल नहीं छोड़ी और किसी तरह घर में घुसकर पुलिस को सूचना दी। उसके बाद गगनजोत ने दूसरी गन से तीन बार फायरिंग की। आरोपी के साथ गाड़ी में दो अन्य लोग सवार थे। उसने पुलिस टीम को गगनजोत से छीनी गई पिस्टल गांव वालों के सामने पुलिस के हवाले कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने विभिन्न धाराओं के तहत किया मामला दर्ज : गुरमेल सिंह
डीएसपी गुरमेल सिंह ने बताया कि पुलिस ने शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है। हमले में छीनी पिस्टल को पुलिस ने अपने कब्जे में लेकर जांच के लिए एफएसएल टीम के पास भेज दिया है। फिलहाल किसी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।

भाजपा नेता के खिलाफ आर्म्स एक्ट सहित अन्य मामले दर्ज
गगनजोत की शिकायत पर पुलिस ने भाजपा नेता तरणदीप के खिलाफ आर्म्स एक्ट सहित अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज किया। सदर थाना प्रभारी प्रतीक कुमार ने बताया कि गगनजोत ने तरणदीप पर फायरिंग करने का आरोप लगाकर शिकायत दी थी। पुलिस ने आर्म्स एक्ट, 506 सहित अन्य धाराओं के तहत तरणदीप को नामजद किया है। वहीं तरणदीप के पिता अवतार सिंह की शिकायत पर गगनजोत सहित अन्य दो के खिलाफ आर्म्स एक्ट, धारा 307, 506 सहित अन्य कई धाराओं के तहत केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed