फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Folk Art

श्रीकृष्ण संग्रहालय में भारत की लोक चित्रकलाओं का चित्रण : अखिल पिलानी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 26 Feb 2023 02:42 AM IST
विज्ञापन
Folk Art
कुरुक्षेत्र। श्रीकृष्ण संग्रहालय में भारत की अनेक लोक कलाओं के चित्रण से यहां आने वाले पर्यटक इन प्राचीन लोक चित्रकलाओं से अवगत होकर भारतीय संस्कृति के इस महत्वपूर्ण पहलू के विषय में बहुत कुछ सीख सकते हैं।
विज्ञापन


केडीबी सीईओ एवं एडीसी अखिल पिलानी ने ये विचार व्यक्त किए। वे श्रीकृष्ण संग्रहालय की कला दीर्घा में चल रहे चित्रण कार्य का अवलोकन करने के उपरांत विद्यार्थियों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि संग्रहालय की इस कला दीर्घा में समय-समय पर में अनेक कलात्मक गतिविधियों का प्रदर्शन एवं अनेक कला विधाओं का प्रशिक्षण भी दिया जाएगा, जिससे कि लोगों को समृद्ध भारतीय कला परम्परा से जोड़ा जा सकेगा।
विज्ञापन

यह कला दीर्घा आने वाले समय में विद्यार्थियों के लिए विशेष उपयोगी होगी जहां से वह कला की अनेक विधाओं का ज्ञान नि:शुल्क प्राप्त कर सकेंगे तथा यह दीर्घा उभरते हुए स्थानीय कलाकारों को अपनी प्रतिभा एवं रचनात्मकता प्रदर्शित करने के लिए भी एक आदर्श मंच प्रदान करेगी। एडीसी अखिल पिलानी द्वारा संग्रहालय की कला दीर्घा में महाभारत एवं कृष्ण-कथा पर वर्ली शैली में बनाए जा रहे चित्रों के निर्माण में लगे दिल्ली पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों एवं कला-अध्यापिकाओं खूब सराहना की।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने इन चित्रों के निर्माण के विषय में टीम की संयोजक ममता पेहवाल और उनके सहयोगियों रश्मि भारद्वाज, ज्योति शर्मा एवं लवलीन शर्मा से वर्ली चित्रकला शैली की जानकारी प्राप्त की। इस टीम द्वारा संग्रहालय के मार्गदर्शन में श्रीकृष्ण जन्म से लेकर उनकी बाल-लीलाओं एवं महाभारत में उनके प्रमुख लीला प्रसंगों का चित्रित किया गया है।दिल्ली पब्लिक स्कूल की इसी टीम द्वारा ब्रह्म सरोवर के पास स्थित गीता भवन से लगती हुई दीवार पर भी वर्ली शैली के चित्रों का निर्माण किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed