{"_id":"694afca7c6bd4a1abd06a661","slug":"fog-slows-down-bus-speed-passengers-suffer-kurukshetra-news-c-36-1-sknl1003-155148-2025-12-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra News: कोहरे से बसों की रफ्तार पर ब्रेक, यात्री परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra News: कोहरे से बसों की रफ्तार पर ब्रेक, यात्री परेशान
विज्ञापन
अंबाला। कोहरा और ठंड के कारण कुछ दिनों से रोडवेज की बसें अपने गंतव्य पर देरी से पहुंच रही हैं। इस कारण लंबे मार्ग के यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ऐसे में कई यात्रियों की ट्रेन तक छूट रही है। अंबाला सहित अन्य डिपो की रोजाना 20 के करीब बसें लेट हो रही हैं। कोहरे के कारण दिल्ली-पटियाला, दिल्ली- लुधियाना, दिल्ली- जालंधर, दिल्ली-अमृतसर, दिल्ली-चंडीगढ़, कैंट से कालका, अंबाला सिटी से हिसार, हांसी, नारनौल, हरिद्वार सहित अन्य डिपो की बसें भी प्रभावित हो रही हैं और अपने मार्ग पर दो घंटे तक की देरी से पहुंच रही हैं।
सोमवार रात करीब नौ बजे कोहरा छा गया यह मंगलवार सुबह 11 बजे तक रहा। इस कारण रात से सुबह तक राष्ट्रीय राजमार्ग, राजमार्ग और लिंक रोड सहित अन्य हाईवे से गुजरने वाले वाहनों की रफ्तार धीमी हो गई। इस दौरान वाहन चालक हादसे से बचने के लिए एक-दूसरे के पीछे अपने वाहन लगाकर चलने लगे। इसका असर रोडवेज की बसों पर भी देखने काे मिला।
अंबाला शहर स्थित रोडवेज वर्कशाप से पहली बस सुबह तीन बजे निकलती है। इन बसों के वर्कशाप से निकलने का सिलसिला अगले दिन दोपहर 12 बजे तक निकलना जारी रहता है। इसके बाद यह बस अंबाला सिटी बस स्टैंड पहुंची यहां से सवारी लेकर साढ़े तीन बजे अंबाला छावनी बस अड्डे पहुंचती है यहां पर पहले से मौजूद जीरकपुर, पंचकूला की सवारियों को लेकर बद्दी के लिए रवाना होती हैं। लेकिन कोहरे के कारण यह बस देर से रवाना हुई और बद्दी करीब एक घंटे की देरी से पहुंची।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- -
केस- 1
छावनी निवासी राम मनोहर ने बताया कि वह कालका से बस में अंबाला छावनी बस अड्डे पर पहुंचे हैं। कोहरे के कारण एक घंटा लेट हो गए।
-- -- -- -
केस-2
पटियाला निवासी प्रमोद कुमार ने बताया कि वह बस के माध्यम से कैंट आए उन्हें यहां से ट्रेन पकड़कर लखनऊ जाना था लेकिन ठंड व कोहरे के कारण बस लेट हो गई इस कारण उनकी ट्रेन छूट गई।
-- -- -- -- -- -
केस-3
अमृतसर निवासी सुच्चा सिंह ने बताया कि वह रात को अमृतसर से अंबाला के लिए चले थे। उन्हें सुबह नौ बजे अंबाला पहुंच जाना चाहिए था लेकिन रास्ते में कोहरा और जाम के कारण वह 12 बजे अंबाला पहुंचे।
-- -- -- -- -- --
वर्जन
डिपो की लंबे मार्ग की बसें वर्कशाप से समय पर निकल जाती हैं लेकिन रास्ते में कोहरा और जाम होने के कारण अपने गंतव्य पर लेट पहुंच रही हैं।
- अश्वनी डोगरा, महाप्रबंधक, अंबाला डिपो