फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Five raised the shutter, the sixth stole goods worth 25 lakhs

Kurukshetra News: पांच ने उठाया शटर, छठे ने चुराया 25 लाख का सामान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 16 May 2023 02:13 AM IST
विज्ञापन
Five raised the shutter, the sixth stole goods worth 25 lakhs
कुरुक्षेत्र। आंबेडकर चौक के नजदीक से चोर गिरोह ने एक घड़ी के शोरूम को निशाना बनाते हुए करीब 25 लाख रुपये का सामान चुरा लिया। छह चोर शोरूम से कंपनी की 397 कीमती घड़ियों समेत परफ्यूम और करीब 20 हजार रुपये नकदी चुरा ले गए। सारी घटना शोरूम में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई। गिरोह ने बड़े ही शातिर अंदाज में वारदात को अंजाम दिया। उन्होंने न शोरूम का ताला तोड़ा और न ही शटर को क्षतिग्रस्त किया।
विज्ञापन

चोरों ने रात दो बजे से सवा तीन बजे के बीच घटना को अंजाम दिया। शोरूम संचालक वरुण निवासी सेक्टर-सात ने बताया कि उसका आंबेडकर चौक के पास घड़ियों का शोरूम है। देर रात चोर उसके शोरूम का शटर ऊपर करके अंदर घुस गए। यहां से चोर विभिन्न कीमत वाली 397 घड़ियां चुराकर फरार हो गए। शोरूम से परफ्यूम और करीब 20 हजार रुपये की नकदी भी चोरी हुई है। शिकायत पर पुलिस ने मौके का मुआयना करके मामला दर्ज कर लिया है। शटर खोलने से पहले चोरों ने शटर से कुछ दूर एक पर्दा लगा दिया था ताकि शटर उठाते हुए उन्हें कोई न देखे, मगर यह सारी घटना शोरूम के अंदर और बाहर लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई। वहीं पुलिस ने मौके का मुआयना किया है। पुलिस फुटेज में दिख रहे चोर की पहचान करने में जुटी है।
विज्ञापन



छह चोरों ने दिया वारदात को अंजाम
इस वारदात को छह चोरों ने मिलकर अंजाम दिया। इन चोरों ने शोरूम के शटर को ऊपर उठाया और अपने एक साथी को नीचे से अंदर भेज दिया। साथी को अंदर भेजने के बाद शटर को बंद करके पांच चोर इधर-उधर हो गए। इस दौरान अंदर घुसे चोर ने सारा सामान बैग में भर लिया। थोड़ी देर बाद पांच चोरों ने शटर को दोबारा ऊपर उठाया और चोरी के सामान समेत साथी को बाहर निकालकर रफूचक्कर हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed