फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Five people including a child were badly injured by throwing hot oil

Kurukshetra News: गर्म तेल फेंककर बच्चे सहित पांच को किया बुरी तरह जख्मी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 10 Apr 2024 02:41 AM IST
विज्ञापन
Five people including a child were badly injured by throwing hot oil
कुरुक्षेत्र/पिहोवा। गर्म तेल फेंककर बच्चे सहित पांच को लोगों जख्मी करने के आरोप में पुलिस ने एक व्यक्ति को नामजद किया है। आरोपी बलजीत सैनी निवासी पिहोवा ने रेहड़ी लगाने की रंजिश में वारदात को अंजाम दिया, जिसमें एक बच्चे की हालात गंभीर बनी हुई है। गर्म तेल फेंकने से मेले में आए कई श्रद्धालु भी झुलस गए।
विज्ञापन

थाना शहर में दर्ज शिकायत में संतोष देवी निवासी वार्ड-एक ने आरोप लगाते हुए बताया कि वह सरस्वती तीर्थ पर मंदिर के पास चाय व पराठे की रेहड़ी लगाती है। चैत्र-चौदस मेले में उससे मिलने उसके रिश्तेदार भी आए थे। सोमवार सुबह करीब साढ़े नौ बजे वह अपने भांजे साहिल, दीपक, बेटे राहुल, बेटी सोनिया, दामाद रवि और भांजे राहुल के साथ रेहड़ी पर काम कर रहे थे। उसका चार साल का दोहता सूर्या भी उनके पास ही बैठा हुआ था। कुछ देर बाद उसका भांजा साहिल बलजीत सैनी की पकोड़े की रेहड़ी के पास बाइक खड़ी करके उनके पास आ गया। उसके पीछे ही बलजीत सैनी उसके बेटे साहिल के साथ गाली-गलौज करने लगा। विरोध करने पर आरोपी ने उस पर कोंचे से हमला कर दिया। उसने उसे रोकने की कोशिश की तो आरोपी ने अपनी रेहड़ी से गर्म तेल का जग भरकर उन पर फेंक दिया, जिसमें साहिल, दीपक, रवि, सोनिया व सूर्या बुरी तरह से जल गए। इसमें कई श्रद्धालु भी झुलस गए। उनको तुरंत पिहोवा के सरकारी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां से साहिल की गंभीर हालत को देखते हुए कुरुक्षेत्र रेफर कर दिया। शिकायत पर पुलिस ने आरोपी बलजीत सैनी को नामजद करते हुए अन्य के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed