फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Five nominated for cheating by preparing fake documents

Kurukshetra News: फर्जी दस्तावेज तैयार करके धोखाधड़ी करने में पांच नामजद

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 01 Mar 2023 02:07 AM IST
विज्ञापन
Five nominated for cheating by preparing fake documents
कुरुक्षेत्र। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय (केयू) में नौकरी करने वाले एक व्यक्ति के फर्जी दस्तावेज तैयार कर धोखाधड़ी करने के आरोप में पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। थाना केयूके में दर्ज शिकायत में रेनू निवासी पानीपत ने कहा कि उसे कुछ समय पहले पता चला कि हरीराम नाम का एक व्यक्ति केयू में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी था।
विज्ञापन

वह केयू में बी-एक में रहता था, जिसकी दो बेटियां है। हरीराम की पत्नी की मौत हो चुकी थी । उसके बाद हरीराम के पास एक अन्य महिला रहने लगी थी। यह महिला भी चतुर्थ श्रेणी में नौकरी करती थी, मगर वह स्थायी कर्मी नहीं थी। हरीराम की मौत के बाद उक्त महिला को उस पद पर स्थायी कर दिया था। इसी दौरान तेजपाल नाम का व्यक्ति उक्त महिला के साथ उसी सरकारी मकान में रहने लगा गया। आरोपी तेजपाल ने गीता, सतीश, धर्मबीर व अन्य सरकारी कर्मचारियों ने मिलकर सरकार से मोटा आर्थिक फायदा लेने के लिए जाली दस्तावेज बनाए तथा उनका इस्तेमाल करके फायदा उठाया है। आरोपी धर्मबीर सिंह ने षड्यंत्र के तहत महिला की संपत्ति में हिस्सेदार बनकर बांट लिया है। शिकायत पर पुलिस ने आरोपी तेजपाल, धर्मबीर, गीता, सतीश व अन्य के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed