फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Five named for assault

मारपीट करने के आरोप में पांच नामजद

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 06 May 2022 01:51 AM IST
विज्ञापन
Five named for assault
शाहाबाद। मारपीट करने व जान से मारने की धमकी देने के आरोप में पुलिस ने पांच लोगों को नामजद किया है। पुलिस को दी शिकायत में खत्तरवाड़ा मोहल्ला निवासी राजीव कुमार ने कहा कि मोहल्ला चौक के पास ही उसका कार का गैरेज है। उसके गैरेज के बाहर रणजीत सिंह, अमित कुमार, सचिन, मन्नू का भी गैरेज है, लेकिन वह अपनी गाड़ी उसके गैरेज के बाहर खड़ी करके रखते हैं।
विज्ञापन

इस बारे में उनके साथ कई बार बहस भी हो चुकी है। गत दिवस रणजीत सिंह अपनी गाड़ी अंदर कर रहा था और कार में बैठे हुए उसे गालियां देने लगा। इस बारे में वह रणजीत से बातचीत करने लगा तो रणजीत ने उसके साथ हाथापाई की। आरोपी ने फोन करके अपने भाइयों को भी बुला लिया। शोर सुनकर उसके परिजन मौके पर आए तो अमित कुमार ने उसके चाचा अशोक वर्मा को धक्का दे दिया और नीचे गिरने से उन्हें चोट लग गई। आरोपियों ने उसे जान से मारने की धमकी भी दी। शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed