{"_id":"694af2ee045ce9bc350889e3","slug":"five-migrant-workers-died-of-suffocation-while-sleeping-in-a-resort-room-kurukshetra-news-c-45-1-kur1007-147425-2025-12-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra News: रिजॉर्ट के कमरे में सोते हुए पांच प्रवासी मजदूरों की दम घुटने से मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra News: रिजॉर्ट के कमरे में सोते हुए पांच प्रवासी मजदूरों की दम घुटने से मौत
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। मृतक रोशन।
कुरुक्षेत्र। रात को ठंड से बचने के लिए कमरे को बंद कर तसले में कोयला जलाकर जलाकर सोए उत्तर प्रदेश के पांच प्रवासी मजदूरों की दम घुटने से मौत हो गई। हादसा सेक्टर पांच के समक्ष पिपली रोड स्थित स्टर्लिंग रिजॉर्ट के स्टाफ क्वार्टर्स में हुआ, जहां ये मजदूर रंगाई-पुताई करने आए थे। मृतकों की पहचान उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले के शेखपुरा कदीम गांव निवासी करीब 28 वर्षीय ठेकेदार नूर, उनके भाई करीब 27 वर्षीय सोनू, पड़ोसी करीब 38 वर्षीय मदनपाल और करीब 40 वर्षीय रोशन व महमदपुर गंगोह निवासी करीब 40 वर्षीय रामकुमार के रूप में हुई है, जो फिलहाल सहारनपुर के अभिषेक नगर में रहता था। मृतक रोशन और रामकुमार जीजा-साला थे, जबकि नूर और सोनू सगे भाई थे। पुलिस ने मृतकों के परिजनों को सूचना दी और सभी शवों को एलएनजेपी नागरिक अस्पताल के मोर्चरी हाउस में रखवा दिया है, जहां उनका बुधवार को पोस्टमार्टम होगा।
रिजॉर्ट संचालक आनंद बजाज ने पुलिस को बताया कि पांचों मजदूर सोमवार को सहारनपुर से यहां पहुंचे थे। नूर ने उनसे रिजॉर्ट में रंगाई-पुताई करने का ठेका लिया था और करीब चार दिन पहले बातचीत तय होने पर सोमवार को वह अपने अन्य लोगों को लेकर यहां पहुंचा था। उन्हें मंगलवार को अपना काम शुरू करना था। इसलिए रात में खाना खाने के बाद वे एक निर्माणाधीन कमरे में सोने चले गए। ठंड से बचने के लिए उन्होंने कमरे में कोयले की अंगीठी जलाई हुई थी। कमरे में केवल एक दरवाजा और एक खिड़की थी, जिसे बंद कर वे सो गए थे। मंगलवार सुबह साढ़े दस बजे के करीब सफाई कर्मचारी जब कमरे की सफाई के लिए पहुंचा तो दरवाजा अंदर से बंद मिला। आवाज देने पर कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली तो उसने रिजॉर्ट प्रबंधन को सूचना दी। प्रबंधन ने पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दरवाजा तोड़ा तो कमरा धुएं से भरा हुआ था और पांचों मजदूर मृत अवस्था में पड़े थे।
प्राथमिक जांच में मौत का कारण अंगीठी से निकली जहरीली कार्बन मोनोऑक्साइड गैस से दम घुटना प्रतीत होता है। फोरेंसिक टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाए हैं। शवों को पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है। पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है। उधर मृतकों के परिजन शाम को कुरुक्षेत्र पहुंचे तो उन्होंने सभी की शिनाख्त की।
विज्ञापन
दिनेश राणा, थाना शहर प्रभारी, कुरुक्षेत्र