फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Five found corona infected, 13 discharged

पांच मिले कोरोना संक्रमित, 13 किए डिस्चार्ज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 06 Jul 2022 01:24 AM IST
विज्ञापन
Five found corona infected, 13 discharged
जिले में मंगलवार को पांच लोगों कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। वहीं 13 लोगों को ठीक होने पर डिस्चार्ज किया गया है। अब एक्टिव केसों की संख्या 35 हो गई है, जिनमें से 34 को होम आइसोलेट व एक को अस्पताल में दाखिल कराया गया है। जिला सिविल सर्जन डॉ. सुखबीर सिंह ने कहा कि अभी तक लिए गए 740939 सैंपलों में से 713519 की रिपोर्ट निगेटिव आ चुकी है। अलग-अलग स्थानों से कुल 446 कोविड के सैंपल लिए गए हैं, जिसमें आरटी पीसीआर के 163 और रैपिड एंटीजन के 283 सैंपल शामिल हैं। जिले में पॉजिटिव केसों की रिकवरी रेट 98.39 और सैंपल पॉजिटिव रेट 3.65 पर है। उधर डिप्टी सिविल सर्जन डॉ. अनुपमा सिंह ने कहा कि लोगों को कोरोना के संक्रमण से बचाने के लिए प्रतिदिन स्वास्थ्य विभाग द्वारा शेड्यूल जारी किया जा रहा है, जिसके अनुसार आज बुधवार को 63 स्थानों पर वैक्सीन की पहली तथा दूसरी डोज लगाई जाएगी। वहीं 12 से 14 वर्ष के बच्चों को 17 व 15 से 18 वर्ष के बच्चों को 61 जगहों पर डोज दी जाएगी। कोरोना वायरस की रोकथाम के लिए जिले में कोरोना पॉजिटिव केस मिलने पर 12 कंटेनमेंट जोन बनाए गए हैं वहीं 14 स्थान पर बनाए गए कंटेनमेंट जोन क्षेत्र को किया डी-नोटिफाई किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed