फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Five complaints were received, settled on the spot

बिजली उपभोक्ता शिकायत निवारण समिति की बैठक में पांच शिकायत, मौके पर निपटारा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 18 Dec 2021 01:24 AM IST
विज्ञापन
Five complaints were received, settled on the spot
कुरुक्षेत्र। बिजली उपभोक्ता शिकायत निवारण समिति की बैठक में शुक्रवार को पांच शिकायतें पहुंचीं। इन शिकायतों का मौके पर ही निपटारा किया गया। हालांकि जिस मनोरथ के लिए हर माह बैठक का आयोजन किया जा रहा है, वह पूरा नहीं हो रहा है। बैठक में बेहद कम शिकायतें पहुंच रही हैं। पिछली बार भी इक्का-दुक्का शिकायतें ही मिली थीं। बिजली निगम के सेक्टर-आठ स्थित जिला मुख्यालय में बिजली उपभोक्ता शिकायत निवारण समिति की बैठक रखी गई थी। सुबह 11 बजे से शाम चार बजे तक समिति के चेयरमैन आरके शर्मा और अन्य अधिकारी शिकायत लेकर आने वाले उपभोक्ताओं का इंतजार करते रहे। घंटों इंतजार करने के बाद भी केवल पांच उपभोक्ता ही शिकायत लेकर पहुंचे।
विज्ञापन

बिजली उपभोक्ता शिकायत निवारण समिति की बैठक में किसान जसबीर सिंह ट्यूबवेल कनेक्शन के लिए पहुंचा। किसान ने फोरम को बताया कि सिक्योरिटी राशि अदा करने के भी उसको कनेक्शन नहीं मिला है। फोरम के चेयरमैन आरके शर्मा ने बताया कि प्रदेश सरकार की ओर से निर्धारित शर्तों को पूरा करने के बाद ही कनेक्शन रिलीज किए जाते हैं। अभी कनेक्शन रिलीज नहीं हो रहे हैं।
विज्ञापन

वहीं सेक्टर-7 की रहने वाली उमा रानी ने बिजली उपभोक्ता शिकायत निवारण समिति की बैठक में लोड बढ़ाने के लिए सिक्योरिटी राशि जमा कराई थी। उन्होंने इस सिक्योरिटी राशि को एनडीएस को एसीडी में समायोजित करने के लिए निगम को शिकायत दी थी, मगर उनकी कोई सुनवाई नहीं हुई है। फोरम के चेयरमैन आरके शर्मा ने शिकायत पर कार्रवाई के लिए इसे दफ्तर दाखिल किया है और संबंधित अधिकारी से रिकार्ड तलब किया है। इसके अलावा अन्य दो उपभोक्ताओं ने पिछले माह का बिजली बिल इस बार के बिल में लग कर आने की शिकायत दी। इन दोनों शिकायत पर चेयरमैन ने तुरंत बिल ठीक करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed