फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Five accused of snatching were arrested, Kurukshetra

छीनाझपटी करने के पांच आरोपी दबोचे

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 17 May 2022 01:54 AM IST
विज्ञापन
Five accused of snatching were arrested, Kurukshetra
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र। छीनाझपटी की तीन वारदातों का खुलासा करते हुए पुलिस ने पांच आरोपियों को काबू किया है। इन आरोपियों के कब्जे से पुलिस ने तीन मोबाइल, डेढ़ हजार रुपये, एक पर्स, एक चांदी की अंगूठी और वारदात में इस्तेमाल तीन बाइक को बरामद किया है। आरोपियों को अदालत के आदेश पर जेल भेज दिया गया।
पहले मामले में 19 अप्रैल को थाना शहर पिहोवा के अंतर्गत रहने वाली एक महिला ने थाना शहर पिहोवा पुलिस को दी अपनी शिकायत में बताया कि सुबह वह अपने घर से बैंक में पेंशन निकलवाने के लिए गई थी। पेंशन लेकर वह कैथल रोड पर पहुंची तभी पीछे आए बाइक सवार दो युवक उसके साथ उसका फोन व पॉलिथीन छीनकर फरार हो गए। पॉलिथीन में पेंशन के ढाई हजार रुपये थे। सीआईए दो ने मामले की जांच करते हुए आरोपी राहुल व कर्णपाल वासी टिकरी को गिरफ्तार किया। आरोपियों से छीना गया मोबाइल, 500 रुपये व बाइक को बरामद किया गया।
विज्ञापन

अन्य मामले में 29 अप्रैल को थाना लाडवा के अंतर्गत रहने वाली एक महिला ने थाना लाडवा पुलिस को दी अपनी शिकायत में बताया था कि 29 अप्रैल को वह अपने बच्चों के साथ ई-रिक्शा किराए पर लेकर लाडवा से गांव बनी के लिए चली थी। हिनौरी रोड पर लाडवा की तरफ से आया बाइक चालक उसके हाथ से मोबाइल व उसका पर्स छीनकर फरार हो गया। पर्स में 3ि00 रुपये थ। ममेल की जांच करते हुए सीआईए एक ने आरोपी अजय हाल वासी भट्टा हिनौरी रोड को गिरफ्तार कर छीना गया मोबाइल व बाइक बरामद की।
विज्ञापन
विज्ञापन

तीसरे मामले में शाहाबाद क्षेत्र की एक महिला ने थाना शाहबाद पुलिस को दी अपनी शिकायत में बताया कि 14 मई को वह दोपहर के समय दवा लेकर अपने घर जा रही थी।चंद्रशेखर बत्रा के मकान के पास बाइक सवार दो युवक उसके हाथ से पर्स को छीनकर फरार हो गए थे। उसके पर्स में 4500 रुपये, मोबाइल फोन व एक चांदी की अंगूठी थी। मामले की जांच करते हुए सीआईए एक ने करते हुए आरोपी कुनाल उर्फ कुश वासी जंधेड़ी (अंबाला) व विकास उर्फ बच्ची वासी बिजली कॉलोनी शाहाबाद को गिरफ्तार मोबाइल फोन, एक हजार रुपये, पर्स, चांदी की अंगूठी व बाइक बरामद की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed