फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Five accused of murderous attack arrested, Kurukshetra

जानलेवा हमला करने के पांच आरोपी गिरफ्तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 07 Mar 2022 01:16 AM IST
विज्ञापन
Five accused of murderous attack arrested, Kurukshetra
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र। हथियार के बल पर जानलेवा हमला करने के पांच आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपियों को अदालत में पेश कर तीन दिन के रिमांड पर लिया गया है।
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कर्ण गोयल ने बताया कि 21 फरवरी को सरुपिंद्र सिंह वासी बकाली ने थाना लाडवा पुलिस को दिए अपने बयान में बताया कि वह अपने भाई सिमरत सिंह के साथ अपनी गाड़ी में पूजा करने के लिये पुरानी सब्जी मंडी के नजदीक अठवाड़िया मंदिर में गया था। वह पूजा करके मंदिर से बाहर सड़क पर आया तो उसी समय चार पांच युवक अपने हाथो मे डंडे-बिंडे और लोहे की रॉड लेकर आए और उसे पीटने लगे। उन सभी युवकों ने मिलकर उसके सिर, कमर, बाजू, टांगों और छाती पर गंभीर चोटें मारीं।
विज्ञापन

उसी समय तीन चार युवक और अपने-अपने हाथों डंडे लेकर आए। उनमें से एक युवक अपने हाथ में पिस्टल लेकर आया और उसको जान से मारने का भय दिखाकर उसकी जैकेट की जेब से छह हजार रुपये निकाल लिए। झगडे़ का शोर सुनकर काफी लोग इकट्ठा हो गए, जिनको देखकर आरोपी मौका से फरार हो गए। उसको इलाज के लिए सरकारी अस्पताल लाडवा में ले जाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

थाना लाडवा में मामला दर्ज करके जांच अपराध अन्वेषण शाखा-2 को सौंपी गई। पांच मार्च को अपराध अन्वेषण शाखा दो की टीम ने आरोपी जगतार सिंह, मेहरबाव सिंह, अरमान सिंह, परविंद्र सिंह वासी बकाली व प्रिंयकल वासी विकास नगर को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों को अदालत में पेश करके तीन दिन के रिमांड पर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed