फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Five accused including three women named in fraud, Kurukshetra

धोखाधड़ी में तीन महिलाओं सहित पांच आरोपी नामजद

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 23 Jan 2022 02:03 AM IST
विज्ञापन
Five accused including three women named in fraud, Kurukshetra
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र। कंपनी के साथ धोखाधड़ी करके लोन लेने के आरोप में पुलिस ने पांच आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है। आरोपियों में तीन महिलाएं भी शामिल हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
मुकेश कुमार ने कृष्णा गेट थाना पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी कि उनकी कंपनी ग्राहकों को गृह ऋण की सुविधा प्रदान करती है। कैथल वासी रीमन ने कंपनी से गृह ऋण के लिए आवेदन किया था। कंपनी ने महिला को 10 लाख 69 हजार रुपये का गृह ऋण स्वीकृत किया था। 30 नवंबर 2018 को ऋण करार व अन्य आवश्यक दस्तावेज ऋणियों को ऋण सुविधा के तहत प्रदान किया था। इस ऋण की अदायगी के लिए संपत्ति को कंपनी के बाद गारंटी के तौर पर रखा था।
विज्ञापन

यह संपत्ति रीमन ने यमुनानगर की सुलक्षणा रानी से 10 दिसंबर 2018 से खरीदी गई थी। इसके अतिरिक्त ऋण स्वीकृत करते समय ऋण की दोबारा अदायगी को सुनिश्चित करते हुए कैथल वासी सतबीर ने व्यक्तिगत गारंटी दी थी। ऋण करार की शर्तों के अनुसार चुकाने का आश्वासन दिया था। ऋण प्राप्त करने के पश्चात उन्होंने अपने ऋण खाते में वित्तीय अनुशासन का पालन नहीं किया गया और न ही मासिक किस्तों की अदायगी की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

कंपनी की ओर से ऋणियों से संपर्क किया गया तो जानकारी मिली कि इस संपत्ति पर कोई अन्य रह रहा है, जिसकी मालिक बलजीत कौर है। कंपनी के कर्मचारी ने छानबीन की तो पाया कि इस संपत्ति के साथ लगता खाली प्लाट है, जो ऋणी ने ऋण लेने के लिए पहले दस्तावेज दिए थे, वह उस प्लाट के थे। ऋणियों व विक्रेता ने कंपनी के साथ मिलीभगत करके धोखाधड़ी की है। सही तथ्यों को छुपाकर गलत जानकारी के आधार पर कंपनी से ऋण प्राप्त किया गया है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर रीमन, शीशपाल, गारंटर सतबीर, सुलक्षणा व बलजीत के खिलाफ केस दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed