{"_id":"5fcbf29b8ebc3ecf7b3c8840","slug":"firing-between-police-and-animal-smuggler-kurukshetra-news-knl53196057","type":"story","status":"publish","title_hn":"पशु तस्करों और पुलिस में मुठभेड़, फायरिंग में बचे पुलिसकर्मी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पशु तस्करों और पुलिस में मुठभेड़, फायरिंग में बचे पुलिसकर्मी
विज्ञापन
पशु तस्करों व पुलिस के बीच शुक्रवार रात को मुठभेड़ हो गई। इसमें तस्करों ने पहले तो नाके पर तैनात पुलिस कर्मियों पर गाड़ी चढ़ाने का प्रयास वहीं। पुलिस उनका पीछा करने लगी तो आरोपियों ने उन पर फायर भी किए। इसके बाद भी तस्कर सड़क पर खड़े कई वाहनों को टक्कर मारते हुए अंधेरे का लाभ उठाकर फायर करते हुए फरार हो गए। पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ पशुओं को ठूंस ठूंस कर भरने, पुलिस पार्टी पर फायर करने, कार, बाइक, घोड़ा व क्रेन को टक्कर मारकर नुकसान पहुंचाने, गाड़ी को लापरवाही से चलाने, गाड़ी पर जाली नंबर प्लेट लगाने और आर्म्स एक्ट के अंतर्गत केस दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार अपराध शाखा-1 के एएसआई राजेश कुमार अपनी ड्यूटी के दौरान शाहाबाद के बराड़ा चौक पर मौजूद थे। इस दौरान उन्हें सूचना मिली कि एक गाड़ी में सवार तीन व्यक्ति पंजाब और हरियाणा से बेसहारा बैल व गाय को बेरहमी से बांधने के बाद अपनी गाड़ियों में ठूंसकर गौकशी के लिए उत्तरप्रदेश ले जा रहे हैं। ये तीनों आरोपी आज इस्माइलाबाद, ठोल, नलवी से होते हुए शाहाबाद के रास्ते उत्तर प्रदेश जाएंगे। उन्होंने गाड़ी पर जाली नंबर प्लेट लगाई है। अगर जलेबी पुल, शाहाबाद पर नाकाबंदी की जाए तो पशुओं से भरी गाड़ी के साथ तीनों व्यक्तियों को काबू किया जा सकता है। इस पर एएसआई प्रेमचंद, मुख्य सिपाही ईशम सिंह, सिपाही भजन सिंह, प्रदीप कुमार, चालक मुख्य सिपाही मनदीप सिंह ने जलेबी पुल पर नाकाबंदी कर जांच शुरू कर दी। इसी बीच पुल के ऊपर से एक चालक टाटा 709 गाड़ी तेज रफ्तार से आते देखकर पुलिस कर्मचारियों ने टॉर्च के इशारे से उसे रुकने का इशारा किया। इस पर चालक ने गाड़ी तेजकर पुलिस कर्मचारियों पर चढ़ाने का प्रयास किया। पुलिस कर्मचारियों ने पीछे हटकर जान बचाई। बाद में टाटा 709 के ड्राइवर ने एक कार आगे जा रही एक बाइक और एक घोड़े को भी टक्कर मार दी। इसके बाद उन्होंने एक क्रेन के अगले हिस्से में भी टक्कर मारी और तेज गति से मारकंडा मंदिर की तरफ भगाने लगे। पुलिस कर्मचारियों ने गाड़ी से पीछा किया और रोकने का प्रयास किया लेकिन टाटा 709 का चालक और उसके साथ बैठे व्यक्ति ने पुलिस पार्टी पर जान से मारने की नीयत से फायर कर दिया। इस पर पुलिस कर्मचारियों ने अपने बचाव में चार फायर किए। इस दौरान आरोपी अपने गाड़ी नई अनाज मंडी, शाहाबाद के पीछे से लेकर गांव ढंगाली की ओर भाग गए। पुलिस कर्मचारियों ने शाहाबाद थाने से संपर्क किया और पुलिस कर्मचारी भेजने की मांग की। वहीं एक गाड़ी गोतस्करों का पीछा करती रही। इस दौरान शाहाबाद थाने से थाना प्रभारी देवेंद्र कुमार अपने साथी कर्मचारियों के साथ उनके पास पहुंच गए। सभी पुलिस कर्मचारियों ने टाटा 709 को रोकने का काफी प्रयास किया। लेकिन आगे जा रही गोतस्करों की गाड़ी में बैठे आरोपी पुलिस पार्टी पर लगातार फायर करते रहे। गांव बकाली- संभालखी इलाका थाना लाडवा क्षेत्र में चले गए। गांव जंधेड़ा के पास एक बाग के नजदीक आरोपियों ने गाड़ी को सड़क किनारे खड़ा कर फिर पुलिस पर फायर करने शुरू कर दिए। इसी बीच गाड़ी का चालक व दो अन्य आरोपी फायर करते हुए अंधेरे का फायदा उठाकर भागने में कामयाब हो गए। पुलिस ने गाड़ी की तिरपाल खोलकर देखा तो उसमें आठ बैल व दो गाय ठूंस-ठूंस कर भरे हुए थे। पुलिस ने सभी पशुओं को मारकंडेश्वर गोशाला पहुंचाया।