फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Firing at IELTS center in Ladwa 

Kurukshetra: आइलेट्स सेंटर के बाहर ताबड़तोड़ फायरिंग, पैसे के लेन-देन के मामले में दो युवकों ने चलाई गोलियां

Tue, 12 Jul 2022 03:58 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र Published by: निवेदिता वर्मा Updated Tue, 12 Jul 2022 03:58 PM IST
सार

दोपहर 12 बजे के बाद बाइक सवार दो युवक सेंटर पहुंचे और उन्होंने अचानक सेंटर पर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। इससे आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया। बदमाशों ने लगभग एक दर्जन गोलियां चलाई।

विज्ञापन
Firing at IELTS center in Ladwa 
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

लाडवा-इंद्री रोड पर थ्री सी चैतन्या आइलेट्स सेंटर पर बाइक पर आए दो युवकों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। हालांकि इसमें किसी के जख्मी होने की कोई सूचना नहीं है। मामला पैसे के लेनदेन का बताया जा रहा है। दोपहर 12 बजे के बाद बाइक सवार दो युवक सेंटर पहुंचे और उन्होंने अचानक सेंटर पर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। इससे आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया। बदमाशों ने लगभग एक दर्जन गोलियां चलाई। उसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। मामले की सूचना पाकर डीएसपी लाडवा जय सिंह पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस सेंटर संचालक से मामले को लेकर बातचीत कर रही है। वहीं पुलिस ने सेंटर के नजदीक से गोलियों के कहीं खोल भी बरामद किए हैं। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed