{"_id":"63c2472bc5f26a09ea3ea76a","slug":"fire-broke-out-in-shop-of-babain-in-kurukshetra-2023-01-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra News: शार्ट सर्किट से दुकान में लगी आग, करीब 30 लाख रुपये का नुकसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra News: शार्ट सर्किट से दुकान में लगी आग, करीब 30 लाख रुपये का नुकसान
Sat, 14 Jan 2023 11:45 AM IST
निवेदिता वर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र (हरियाणा)
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Sat, 14 Jan 2023 11:45 AM IST
सार
दुकान मालिक कृष्ण लाल के बेटे प्रियांशु ने बताया कि सब्जी मंडी में आने वाले दुकानदारों ने सुबह करीब साढ़े चार बजे उन्हें सूचना दी कि उनकी करियाना की दुकान में आग लगी है। आनन-फानन में वे मौके पर पहुंचे तो बड़ी संख्या में लोग जमा थे और पुलिस भी पहुंची थी।
विज्ञापन
दुकान में लगी आग।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कुरुक्षेत्र के बाबैन कस्बा में शनिवार सुबह उस दौरान हड़कंप मच गया जब बाजार में स्थित करियाना की दुकान में अचानक आग लग गई। कुछ देर में ही आग भड़क गई और पूरी दुकान को ही अपनी चपेट में ले लिया। सूचना मिलने पर फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक दुकान पूरी तरह से जलकर खाक हो चुकी थी।
दुकान मालिक कृष्ण लाल के बेटे प्रियांशु ने बताया कि सब्जी मंडी में आने वाले दुकानदारों ने सुबह करीब साढ़े चार बजे उन्हें सूचना दी कि उनकी करियाना की दुकान में आग लगी है। आनन-फानन में वे मौके पर पहुंचे तो बड़ी संख्या में लोग जमा थे और पुलिस भी पहुंची थी। आग दुकान में पूरी तरह से फैल चुकी थी। सूचना मिलने पर फायर ब्रिगेड कर्मी मौके पर पहुंचे और कड़ी मशक्कत कर आग पर काबू पाया। उन्होंने बताया कि आग लगने से पूरी दुकान ही जलकर खाक हो गई और उन्हें करीब 30 लाख रुपये का नुकसान हुआ है। इस हादसे के बाद उनके पिता कृष्ण लाल सदमे में है। उन्होंने बताया कि रात को वे दुकान ठीक-ठाक बंद कर गए थे। उन्हें आशंका है कि आग बिजली के शार्ट सर्किट के चलते ही लगी है।