फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Financial Services book launch, Kurukshetra

वित्तीय सेवाओं संबंधी पुस्तक का विमोचन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 30 Mar 2022 01:36 AM IST
विज्ञापन
Financial Services book launch, Kurukshetra
पुस्तक का विमोचन करते कुलपति प्रो. सोमनाथ सचदेवा व अन्य। संवाद - फोटो : Kurukshetra
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. सोमनाथ सचदेवा ने मंगलवार को विश्वविद्यालय के प्रबंधन अध्ययन संस्थान के निदेशक प्रो. भाग सिंह बोडला व उपनिदेशक डॉ. राजन शर्मा की ओर से संपादित पुस्तक ‘कान्टपरेरी इसूज इन बैंकिंग, इन्स्योरेन्स एंड फाइनेंसियल सर्विसस’ का विमोचन किया। उन्होंने यह पुस्तक निश्चित रूप से वित्त के क्षेत्र में विशेषज्ञता रखने वाले हर वर्ग के लोगों के लिए सहायक सिद्ध होगी।
कुलपति ने कहा कि भारत में बैंकिंग और वित्तीय सेवा उद्योग आर्थिक विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। भारतीय रिजर्व बैंक और अन्य नियामक निकायों ने भारत में बैंकिंग और वित्तीय सेवाओं के विकास के लिए कई बडे़ कदम उठाए हैं। मजबूत सुधारों के बावजूद, भारतीय बैंकिंग और वित्तीय सेवा उद्योग को कई चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है और इसके परिणामस्वरूप ग्रामीण और पिछड़े क्षेत्रों में अभी भी इन क्षेत्रों की सेवाओं का उपयोग कम हैं। इस प्रकार भारत में बैंकिंग और वित्तीय सेवाओं के समसामयिक मुद्दों और चुनौतियों पर इस क्षेत्र से जुडें विद्वतजन व उद्योग जगत के लोगों के विचारों को जानने की आवश्यकता है।
विज्ञापन

प्रो. भाग सिंह बोडला ने बताया कि इस पुस्तक में 57 शोधपत्र शामिल हैं। यह शोधपत्र चार अलग-अलग विषयों से संबंधित है, जिनमें बैंकिंग, बीमा, वित्तीय सेवाएं एवं अन्य संबंधित विषय शामिल हैं। इस पुस्तक में शामिल शोध पत्र में बैंकों के सम्मुख चुनौतियां एवं अवसर, डिजिटल बैंकिंग उपभोक्ता संतुष्टि, प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना, आयुष्मान भारत योजना, सामाजिक बीमा, विदेशी पूंजी एवं भारतीय शेयर बाजार, म्यूचुअल फंड्स, नारी वित्तीय साक्षरता, अटल पेंशन योजना, स्वास्थ्य बीमा आदि अनेक प्रमुख क्षेत्रों से संबंधित विषयों पर संकलन है। इस अवसर पर कुलसचिव डॉ. संजीव शर्मा, आईएमएस के निदेशक प्रो. भाग सिंह बोडला, डॉ. राजन शर्मा, डॉ. जयकिशन चंदेल, डॉ. अनिल मित्तल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed