फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Final rehearsal for Yoga Day at Jyotisar; district-level ceremony to be held at 6 AM today.

Kurukshetra News: ज्योतिसर में योग दिवस की अंतिम रिहर्सल, आज सुबह छह बजे से होगा जिला स्तरीय समारोह

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 21 Jun 2026 02:33 AM IST
विज्ञापन
Final rehearsal for Yoga Day at Jyotisar; district-level ceremony to be held at 6 AM today.
कुरुक्षेत्र। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के जिला स्तरीय कार्यक्रम को लेकर शनिवार को महाभारत अनुभव केंद्र, ज्योतिसर में अंतिम रिहर्सल की गई। कार्यक्रम में प्रशासनिक अधिकारियों, कर्मचारियों और योग साधकों ने योगाभ्यास कर तैयारियों को परखा। आज यहां पहली बार जिला स्तरीय योग दिवस समारोह आयोजित किया जाएगा। योग में करीब तीन हजार लोग हिस्सा लेंगे।
विज्ञापन


रिहर्सल के दौरान उपायुक्त विश्राम कुमार मीणा ने तैयारियों का जायजा लिया और अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि योग भारतीय संस्कृति की अमूल्य धरोहर है, जो व्यक्ति के शरीर, मन और विचारों में संतुलन स्थापित करने का माध्यम है। नियमित योगाभ्यास स्वस्थ जीवन के लिए जरूरी है।जिला आयुर्वेदिक अधिकारी डॉ. मंजू शर्मा ने भी कार्यक्रम स्थल पर व्यवस्थाओं की समीक्षा की।
विज्ञापन

योग प्रशिक्षकों ने प्रतिभागियों को योगासन, प्राणायाम और सामान्य योग प्रोटोकॉल का अभ्यास कराया ताकि मुख्य कार्यक्रम के दौरान किसी प्रकार की परेशानी न हो। जिला प्रशासन के अनुसार योग रविवार सुबह छह बजे शुरू होगा। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री कृष्ण बेदी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव के संदेश भी प्रसारित किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुबह सात बजे से सामान्य योग प्रोटोकॉल का सामूहिक अभ्यास कराया जाएगा। कार्यक्रम के अंत में योग के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले व्यक्तियों और संस्थाओं को सम्मानित भी किया जाएगा। रिहर्सल में एसडीएम अमन कुमार, सीएमओ डॉ. सुखबीर सिंह, डीआईपीआरओ डॉ. नरेंद्र सिंह, डॉ. जागीर, डॉ. संदीप, पतंजलि योग समिति के पदाधिकारी, भारतीय योग संस्थान के सदस्य और बड़ी संख्या में योग साधक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed