फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Final practice of Protocol Yoga will be held at Brahmasarovar Iconic Site today

Kurukshetra News: ब्रह्मसरोवर आईकॉनिक साइट पर प्रोटोकॉल योग का आज होगा फाइनल अभ्यास

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 19 Jun 2023 01:39 AM IST
विज्ञापन
Final practice of Protocol Yoga will be held at Brahmasarovar Iconic Site today
कुरुक्षेत्र। उपायुक्त शांतनु शर्मा।
कुरुक्षेत्र। आजादी के अमृत महोत्सव को समर्पित 9वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस को पूरी भव्यता के साथ मनाया जाएगा। पुरुषोत्तमपुरा बाग में एक साथ सैकड़ों लोग योग करेंगे और पूरी दुनिया को वसुधैव कुटुम्बकम् के लिए योग का संदेश देंगे। इस योग दिवस की फाइनल रिहर्सल 19 जून को सुबह सात बजे से लेकर आठ बजे तक की जाएगी। इससे पहले सुबह 5.30 बजे द्रोणाचार्य स्टेडियम से लेकर ब्रह्मसरोवर वीवीआईपी द्वार तक योग मैराथन का आयोजन किया जाएगा। योग दिवस 21 जून के जिला स्तरीय कार्यक्रम में विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करेंगे।
विज्ञापन


उपायुक्त शांतनु शर्मा ने कहा कि कार्यक्रम में विभिन्न विभागों के साथ-साथ पतंजलि योग समिति, भारतीय योग संस्थान, हार्टफुलनेस संस्थान, योग भारती संस्थान, आर्ट ऑफ लिविंग, क्रीड़ा भारती, नेहरू युवा केंद्र सहित विभिन्न एनजीओ भी अपना सहयोग करेंगे। इससे पहले 19 जून को सुबह करीब पांच बजकर 30 मिनट पर जिला खेल एवं युवा कार्यक्रम विभाग के खिलाड़ी व प्रतिभागी द्रोणाचार्य स्टेडियम के परिसर में एकत्रित होंगे। इस स्टेडियम से लेकर ब्रह्मसरोवर पुरुषोत्तमपुरा बाग तक वाया सुंदरपुर पुल से योग मैराथन का आयोजन किया जाएगा। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस को लेकर प्रोटोकॉल योगा की फाइनल रिहर्सल 19 जून को सुबह सात बजे से लेकर आठ बजे तक होगी।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि योग दिवस को लेकर योगा स्पर्धा शुरू की गई है। यह स्पर्धा ब्लॉक स्तर से लेकर राज्य स्तर तक होगी। इसके तहत 19 जून को जिला स्तर के कार्यक्रम के लिए पुरुषोत्तमपुरा बाग और सभी ब्लॉकों में योगासन प्रतियोगिताओं के लिए रिहर्सल के बाद प्रतिभागियों का पंजीकरण होगा और इसके बाद 19 जून को ब्लॉक स्तर की योग प्रतियोगिताओं और 21 जून को जिला स्तर की योग प्रतियोगिताओं का आयोजन सुबह आठ से सुबह 10 बजे तक किया जाएगा। यह प्रतियोगिता तीन आयु वर्ग, जिनमें 10 वर्ष से कम, 10 से 60 वर्ष और 60 वर्ष से ज्यादा आयु वर्ग की श्रेणी की होगी। इन सभी वर्गों के लिए योग की पांच-पांच मुद्राएं निर्धारित की है। सभी वर्गों के प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान पर रहने वाले प्रतिभागियों को मेडल और प्रशंसा पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed