{"_id":"e315400e07105ad7e8d5e12fc19d74bd","slug":"file-send-to-outsourcing-cell-for-four-activities-in-ku-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"केयू में चार एक्टिविटीज की फाइल भेजी आउटसोर्सिंग सेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
केयू में चार एक्टिविटीज की फाइल भेजी आउटसोर्सिंग सेल
ब्यूरो/अमर उजाला/ कुरुक्षेत्र
Updated Mon, 23 Nov 2015 12:59 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लंबे इंतजार के बाद यूनिवर्सिटी को आउटसोर्सिंग के तहत कर्मचारी मिलने का रास्ता साफ होने वाला है। केयू प्रशासन ने छह में से होर्टिकल्चर और सेनीटेशन एक्टिविटीज के लिए ठेकेदारों को टेंडर जारी कर दिए हैं ।
इन दोनों ठेकेदारों को एग्रीमेंट का एफिडेविट कंपलीट करके केयू प्रशासन को देना है। अन्य चार एक्टिविटीज के लिए फाइल को आउटसोर्सिंग सेल में भेज दिया गया है। यूनिवर्सिटी में छह एक्टिविटीज को लेकर आउटसोर्सिंग कर्मी रखने की प्रक्रिया चल रही है।
इनमें क्लर्क, डाटा एंट्री ऑपरेटर, सेनेटरी, निर्माण, होर्टिकल्चर और हाउस कीपिंग के टेंडर शामिल हैं। यूनिवर्सिटी प्रशासन और अधिकारियों के बीच कई बार टेंडर फाइल का आवागमन होने के बाद अब जाकर यह फाइल अंतिम पड़ाव पर है।
विज्ञापन
दैनिक वेतन भोगियों को 10 दिन का एक्सटेंशन
दैनिक वेतन पर लगे कर्मियों को 15 दिन की सेंक्शन दी गई थी। यूनिवर्सिटी प्रशासन ने अब एक बार फिर इन कर्मियों को 10 दिन का एक्सटेंशन दे दिया है। यह 30 नवंबर तक होगा।
ये कहते हैं रजिस्ट्रार
केयू के रजिस्ट्रार डॉ. प्रवीण सैनी ने बताया कि आउटसोर्सिंग के दो टेंडर हो चुके हैं। अन्य चार भी जल्द जारी होंगे। दैनिक वेतन भोगी कर्मियों को 30 नवंबर तक दस दिन की एक्सटेंशन दिया गया है। डेली बेसिस इंप्लाइज एसोसिएशन के बारे में कहा कि आउटसोर्सिंग कर्मी रखना ठेकेदारों का अधिकार क्षेत्र है।
धरना दे रहे हटाए गए कर्मियों को भी ठेकेदारों ने ही रखा था। अब भी ये ठेकेदारों से ही संपर्क करें। ये टेंडरधारक अपनी-अपनी एक्टिविटीज के संबंध में कर्मी रखने को प्रतिबद्ध होंगे।