{"_id":"77f1cf1ff30af601606e7f47603b5d19","slug":"fighting-on-feild-begins-again-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिछी बिसात, चौधर की जंग फिर शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिछी बिसात, चौधर की जंग फिर शुरू
ब्यूरो/अमरउजाला, कुरुक्षेत्र
Updated Wed, 16 Dec 2015 12:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुप्रीम कोर्ट के फैसला हरियाणा सरकार के पक्ष में आने के बाद चौधर की जंग के लिए चुनाव आयोग के निर्देशों के बाद चुनावी बिगुल फिर बज गया है। चुनाव आयोग की घोषणा के साथ ही बिसात फिर से बिछनी लगी हैं। चुनाव लड़ने के इच्छुक प्रत्याशियों के चेहरों पर खुशी हैं, तो अधिकारियों की व्यस्तता बढ़ गई है। कुुरुक्षेत्र जिले की 394 पंचायतों में से 393 गांवों में पंचायतें चुनीं जाएंगी। जिला प्रशासन का दावा है कि सभी तैयारियां पूरी हैं, चुनाव शांतिपूर्वक ढंग से हाेंगे।
जिले के छह ब्लॉकों में होने वाले चुनावों में करीब 4 लाख 93 हजार मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर अपने गांवों के विकास की राह खोलेंगे। जिला प्रशासन की ओर से पंचायत चुनावों के लिए कुल 920 बूथ बनाए गए हैं। इनमें से 230 संवेदनशील और 122 अति संवेदनशील हैं। प्रशासन की ओर से चुनाव के लिए जिले को छह ब्लॉकों में बांटा गया है। जिले में कुल 419 गांव हैं। इनमें 394 गांवों में पंचायतें हैं। इनमें से 393 में चुनाव हाेंगे। इनमें 3366 पंचायत सदस्य और 393 सरपंच चुने जाने हैं। इनमें पहले चरण में थानेसर और पिहोवा, दूसरे चरण में शाहाबाद और इस्माईलाबाद और तीसरे चरण में लाडवा और बाबैन हलके में चुनाव होंगे।
प्रथम चरण के आवेदन रखे जा सकते हैं यथावत
जिले में प्रथम चरण में जिन लोगों ने चुनाव लड़ने के लिए आवेदन किए थे, उनके आवेदन यथावत ही स्वीकार किए जा सकते हैं। दूसरे चरण के चुनावों के लिए आवेदन के मध्य में सुप्रीम कोर्ट द्वारा चुनावों को स्थगित करने के आदेश जारी कर दिए गए थे। ऐसे में दूसरे चरण के चुनावों को लड़ने के इच्छुक प्रत्याशियों को आवेदन पुन: दाखिल करने पड़ सकते हैं। हालांकि, तीसरे चरण के आवेदन तो नए सिरे से ही करने हैं। हालांकि, जिला विकास एवं पंचायत अधिकारी कपिल शर्मा का कहना है कि सरकार की ओर से जिस तरह की गाइड लाइन आएंगी, उसी के अनुसार आवेदन स्वीकार किए जाएंगे।
विज्ञापन
ईवीएम मशीनें भी हैं तैयार
जिला प्रशासन की ओर से प्रथम और द्वितीय चरण के चुनावों के मद्देनजर इलेक्ट्रानिक वोटिंग मशीन भी पहले ही मंगवा ली गई थीं। जो अभी तक जिला प्रशासन द्वारा ही संभाली जा रही हैं। चुनावों की घोषणा के साथ ही चुनाव अधिकारियों ने इन मशीनों की सुध लेना शुरू कर दिया है। पिछले दो माह से तालों में बंद की हुई थीं।
कुरुक्षेत्र जिला में कुल गांव : 419
कुल पंचायत : 394
चुनाव होंगे 393 पंचायत के लिए
जिला में कुल मतदाता : 4 लाख 93 हजार 140
पंचायत सदस्य पद : 3366
सरपंच पद : 393
कुरुक्षेत्र जिला की साक्षरता दर (वर्ष 2011 की जनसंख्या के अनुसार) : 76.31 प्रतिशत
ब्लाक पंचायत मतदाता संख्या पुरुष महिला बूथ संवेदनशील अतिसंवेदनशील
थानेसर 101 147756 77877 69879 223 61 25
पिहोवा 67 95928 50295 45633 189 57 57
इस्माईलाबाद 42 60706 32308 28398 128 19 9
शाहाबाद 75 81573 43371 38202 154 65 13
लाडवा 64 61382 32270 29122 136 15 8
बाबैन 45 45795 24020 21775 90 13 10