फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Father and son injured in a fight between two sides, Kurukshetra

दो पक्षों के बीच झगड़े में पिता-पुत्र घायल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 08 Feb 2022 01:44 AM IST
विज्ञापन
Father and son injured in a fight between two sides, Kurukshetra
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

लाडवा। दुकान के पास लगे लोहे के चैनल को हटाने को लेकर हुए झगड़े में पिता-पुत्र घायल हो गए। पुलिस ने मारपीट कर घायल करने, गाली-गलौज करने व जातिसूचक शब्द बोलने के आरोप में दो लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस को दी शिकायत में संभालखा वासी दीपक पुत्र महेंद्र ने बताया कि संभालखा रोड पर उनकी दुकानें हैं। दुकानों के पास ही उनके गांव के ही जगदीश का सर्विस स्टेशन है। उसने बताया कि जगदीश ने दीवार को गिरने से रोकने के लिए लोहे का चैनल लगाया है। उसने और उसके पिता ने जगदीश को इस चैनल को हटाने के लिए कहा। इस बात पर जगदीश और उसका पुत्र गुरसेवक भड़क गए। दोनों गाली गलौज कर जाति सूचक शब्द बोलने लगे।
विज्ञापन

इतना ही नहीं तैश में आकर दोनों अंदर से लोहे की रॉड उठाकर लाए और हमला कर दिया। हमले में उसे व उसके पिता को सिर, बाजू व अन्य जगहों पर गंभीर चोटें लगी। उनके साथ काम करने वाले मिस्त्री संजू, रजनीश, अमन उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर गए, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें एलएनजेपी कुरुक्षेत्र रेफर कर दिया गया। उसके पिता को डॉक्टरों ने पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया, लेकिन वह अपने पिता को जिंदल अस्पताल जगाधरी ले आया। थाना प्रभारी देवेंद्र कुमार ने बताया कि दोनों पक्ष से शिकायतें आई हैं। एक पक्ष के लोगों को ज्यादा चोटें लगी हुई हैं। एक पक्ष के लोगों की ओर से शिकायत में दूसरे पक्ष पर जातिसूचक शब्द बोलने व मारपीट करने का मामला दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed