फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Farmers blocked highway in Kurukshetra for second day, displeasure over paddy procurement persists

Haryana: कुरुक्षेत्र में दूसरे दिन भी किसानों का हाईवे जाम, धान खरीद को लेकर नाराजगी बरकरार

Thu, 10 Oct 2024 03:59 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Thu, 10 Oct 2024 03:59 PM IST
सार

प्रशासनिक अधिकारी किसानों को मनाने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन किसान किसी भी तरह का समझौता करने के लिए तैयार नहीं हैं। उधर, जाम की वजह से प्रभावित हुए यात्रियों को राहत देने के लिए पुलिस ने गांव जलबहेड़ा-ढोल के पास से रूट डायवर्ट कर दिया है।

विज्ञापन
Farmers blocked highway in Kurukshetra for second day, displeasure over paddy procurement persists
प्रदर्शन करते किसान - फोटो : संवाद

विस्तार

कुरुक्षेत्र में धान खरीद और उत्थान की प्रक्रिया में हो रही देरी से नाराज किसान लगातार दूसरे दिन भी सड़कों पर उतर आए और इस्माईलाबाद में हिसार-चंडीगढ़ नेशनल हाईवे 152 पर जाम लगा दिया। किसानों के इस विरोध प्रदर्शन के चलते सैकड़ों वाहन फंसे हुए हैं, जिससे यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

विज्ञापन

किसानों का नेतृत्व भारतीय किसान यूनियन शहीद भगत सिंह और क्रांतिकारी किसान यूनियन द्वारा किया जा रहा है। प्रदर्शनकारी किसानों का कहना है कि पिछले साल भी उन्हें इसी प्रकार जाम लगाने पर मजबूर होना पड़ा था, तब अधिकारियों ने यह भरोसा दिलाया था कि धान खरीद और उठान की प्रक्रिया को सुचारू और तेज कर दिया जाएगा। लेकिन इस साल भी हालात ज्यों के त्यों बने हुए हैं, जिससे किसान अब अपनी मांगों पर अड़े हुए हैं।

विज्ञापन


प्रशासनिक अधिकारी किसानों को मनाने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन किसान किसी भी तरह का समझौता करने के लिए तैयार नहीं हैं। उधर, जाम की वजह से प्रभावित हुए यात्रियों को राहत देने के लिए पुलिस ने गांव जलबहेड़ा-ढोल के पास से रूट डायवर्ट कर दिया है, हालांकि अब भी हाईवे पर जाम की स्थिति बनी हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed