फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Farmer dies after being hit by rotavator, Kurukshetra

रोटावेटर की चपेट में आने से किसान की मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 18 May 2022 01:48 AM IST
विज्ञापन
Farmer dies after being hit by rotavator, Kurukshetra
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

इस्माईलाबाद। खेत जोतते समय रोटावेटर की चपेट में आने से एक किसान की दर्दनाक मौत हो गई। घटना सुबह साढ़े 10 बजे की बताई जा रही है। मृतक की शिनाख्त रमनदीप सिंह (37) वासी गोगपुर के रूप में हुई है। पुलिस ने नौकर रामकुमार के बयान पर इत्तेफाकिया रपट दर्ज करके शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों के हवाले कर दिया है।
थाना झांसा प्रभारी सतपाल सिंह ने बताया कि रमनदीप सिंह ने अजराना कलां में ठेके पर जमीन ली हुई थी। सुबह करीब साढ़े 10 बजे वह खेत में ट्रैक्टर से रोटावेटर चला रहा था। अचानक रोटावेटर से कुछ आवाज आने लगी, जिस पर वह ट्रैक्टर को कम स्पीड में करके रोटावेटर में आई खराबी देखने लगा। इसी दौरान पैर फिसलने से वह ट्रैक्टर और रोटावेटर के बीच में गिर गया, जिससे रोटावेटर उसके ऊपर से निकल गया। इसमें रमनदीप की मौके पर दर्दनाक मौत हो गई। ट्रैक्टर आगे पेड़ व दीवार में टकराने के बाद रुक गया।
विज्ञापन

नौकर रामकुमार ने मामले की सूचना परिजनों को दी। सूचना पाकर पुलिस भी मौके पर पहुंची तथा शव को कब्जे में लिया। रोटावेटर में आने से रमनदीप का शरीर पूरा ही कट गया था। पुलिस ने बयान के आधार पर इत्तेफाकिया रपट दर्ज करके शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों के हवाले कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed