फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   farmer climbing on water tank

रास्ते की निशानदेही न होने से परेशान किसान ने 50 फुट की टंकी पर चढ़ा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 15 Jun 2022 01:45 AM IST
विज्ञापन
farmer climbing on water tank
खेत में जाने वाले रास्ते की निशानदेही न होने से पिछले तीन साल से परेशान चल रहे 42 वर्षीय किसान ने 50 फुट की पानी की टंकी पर चढ़कर आत्महत्या करने की धमकी दी। ग्रामीणों से सूचना मिलने पर तहसीलदार अजीत सिंह और झांसा थाना प्रभारी इंस्पेक्टर सतपाल सिंह मौके पर पहुंचे और किसान को समझाने का प्रयास किया। किसान रास्ते की निशानदेही की बात को लेकर अड़ा रहा, जिसके चलते प्रशासन की सांसे फूली रही। तहसीलदार अजीत सिंह के आश्वासन के बाद किसान नीचे उतरा।
विज्ञापन

झांसा थाना के गांव बडाम वासी किसान जुना राम (42) के अनुसार उसके खेत में जाने वाला रास्ता गांव की फिरनी से जाता है, जिसकी लंबाई करीब डेढ़ एकड़ की है। अवैध कब्जों के चलते रास्ते की चौड़ाई कम रह गई है, जिस कारण खेत में कृषि के साधन नहीं जा पर रहे थे। वह पिछले तीन साल से अपने खेतों में जाने वाले रास्ते की निशानदेही को लेकर तहसीलदार व अन्य कार्यालयों के चक्कर काट रहा था, लेकिन निशानदेही का कार्य पूरा नहीं हो पा रहा था। इससे वह परेशान चल रहा है।
विज्ञापन

इसी परेशानी के चलते जुना राम गांव में बनी 50 फुट की पानी की टंकी के ऊपर चढ़ गया और वहां से आत्महत्या करने का एलान कर दिया। सूचना मिलते ही प्रशासन मौके पर पहुंचा और समझाने का प्रयास किया। किसान अपने रास्ते की निशानदेही करने की मांग पर अड़ा रहा। अंत में तहसीलदार ने किसान को 15 जून को हर हालत में रास्ते की निशानदेही लेने का आश्वासन दिया, जिसके बाद किसान पानी की टंकी से नीचे उतरा।
विज्ञापन
विज्ञापन

हालांकि की पुलिस ने देर सायं आत्महत्या की कोशिश करने के आरोप में किसान के खिलाफ मामला भी दर्ज कर लिया है। झांसा थाना प्रभारी इंस्पेक्टर सतपाल सिंह ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन मौके पर पहुंच गया था। तहसीलदार के आश्वासन के बाद ही किसान टंकी से नीचे उतरा। उन्होंने बताया कि मौके पर मौजूद एएसआई नसीब सिंह की शिकायत पर किसान के खिलाफ आत्महत्या करने की कोशिश के आरोप में मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed