फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Fake loan of Rs 15 lakh taken using stolen documents of a soldier

Kurukshetra News: फौजी के चोरी हुए दस्तावेजों से लिया 15 लाख का फर्जी लोन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 09 Apr 2025 01:54 AM IST
विज्ञापन
Fake loan of Rs 15 lakh taken using stolen documents of a soldier

विज्ञापन


पिहोवा। फौजी के चोरी हुए दस्तावेजों से 15 लाख रुपये के फर्जी लोन करवाने का मामला सामने आया है। इसका खुलासा उस समय हुआ जब फौजी छुट्टी पर घर आया और बैंक में जमा पूंजी लेने गया। जहां बैंक कर्मियों ने उसे बताया कि खाते में कोई जमापूंजी नहीं है और आपके नाम एक लोन चल रहा है, जिसकी किस्तें आपने लंबे समय से अदा नहीं की हैं। यह सब सुनकर सिख रेजीमेंट में तैनात गुमथला गढू के गुरदीप सिंह के पांव के नीचे से जमीन खिसक गई।



पुलिस को दी शिकायत में पीड़ित ने बताया कि उसका व उसकी पत्नी का एसबीआई शहर ब्रांच में एक ज्वाइंट खाता है, जिससे वह ऑनलाइन लेनदेन भी करते हैं। तीन फरवरी को वह श्रीनगर में तैनात था। इसी दौरान उसके दस्तावेज, एटीएम कार्ड व मोबाइल गुम हो गया, जिसकी सूचना कंपनी कमांडर को दे दी लेकिन सुरक्षा कारणों के चलते सिम बंद नहीं करवाया गया व जब वह एटीएम बूथ से रुपये निकालने गया तो उसे पता चला की उसका कार्ड बंद है।
विज्ञापन




कुछ समय बाद जब वह छुट्टी पर घर आया है तो रुपये लेने बैंक गया तो कर्मी ने बताया कि आपके खाते में से 54 हजार रुपये ऑनलाइन निकाले गए हैं और झारखंड के रांची की रातु ब्रांच में 15 लाख का लोन लेकर आगे भेज दिए गए हैं। शिकायत पर मामला दर्ज कर ठगों की पुलिस ने तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed