फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Evil around , smoking - Dhukr burn Ravana

बुराई हुई खाक, धू-धूकर जला रावण

Fri, 23 Oct 2015 12:06 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/कुरुक्षेत्र
ब्यूरो/अमर उजाला/कुरुक्षेत्र Updated Fri, 23 Oct 2015 12:06 AM IST
विज्ञापन
 Evil around , smoking - Dhukr burn Ravana

जिले में विजय दशमी का पर्व धूमधाम से मनाया गया। शहर के थीम पार्क में कुरुक्षेत्र दशहरा कमेटी ने मुख्य कार्यक्रम आयोजित किया। रेलवे रोड स्थित सनातन धर्म मंदिर से श्रीराम की शोभायात्रा निकली गई। शहर के विभिन्न चौक और चौराहों से होते हुए शोभायात्रा थीम पार्क पहुंची। यहां पर सूर्यास्त के बाद करीब साढ़े छह बजे रावण, कुंभकरण और मेघनाद के पुतलों का दहन किया गया। 

इससे पूर्व दोपहर तीन बजे के करीब न्यू कालोनी स्थित सनातन धर्म मंदिर से पूर्व पार्षद मुकंद लाल अरोड़ा ने हरी झंडी देकर शोभायात्रा को रवाना किया। शोभायात्रा में भगवान श्री राम, हनुमान, रामपरिवार और रामायण से जुड़े अन्य पात्रों की झांकियां थीं। यह शोभायात्रा रेलवे रोड, गोल बैंक, अंबेडकर चौक, पुराना बस स्टैंड, छोटा बाजार, मोती चौक, नया बाजार, बिरला मंदिर से होती हुई थीम पार्क पहुंची। शोभायात्रा में अनेक प्रकार की झांकियां, शहर के प्रसिद्ध बैंड आदि शामिल थे। शोभायात्रा का रास्ते में सामाजिक संगठनों और समाजसेवियों ने स्वागत किया। 

रंगबिरंगी आतिशबाजी रही आकर्षण का केंद्र 

थीम पार्क में रंगारंग कार्यक्रम, आतिशबाजी लोगों के आकर्षण का केंद्र रही। कुरुक्षेत्र दशहरा कमेटी के प्रधान केसर सुभाष गुलाटी, महासचिव फतेहचंद गांधी, प्रचार सचिव डॉ. राजेश वधवा ने बताया कि इस कार्यक्रम के मुख्यातिथि थानेसर के विधायक सुभाष सुधा ने भाग लिया। कार्यक्रम में हरीश लूथरा, श्रीबालाजी आरोग्यम अस्पताल के संचालक डॉ.अनुराग कौशल, अग्रवाल अस्पताल के डॉ. अजय अग्रवाल, समाजसेवी पिपली केवलकृष्ण छाबड़ा, सिंगला एक्सपोर्ट के सत्यनारायण सिंगला, सरदार कुलविन्द्र सिंह पिपली, मोहन सिंह, जिला जेल अधीक्षक सोमनाथ जगत आदि विशिष्ट अतिथि के रूप में शिरकत की। इस दौरान पूर्व मंत्री और इनेलो प्रदेशाध्यक्ष अशोक अरोड़ा भी उपस्थित रहे। मुख्यातिथियों और विशिष्ठ अतिथियों ने शहरवासियों को दशहरा पर्व की शुभकामनाएं दी। इस मौके पर आशीष सभ्रवाल, प्रधान केसर गुलाटी, धीरज गुलाटी, प्रदीप झांब, धर्मेन्द्र सचदेवा, सुनील कक्कड़, पवन मिगलानी, विवेक मेहता विक्की, श्याम आहूजा, निपुण सभरवाल, जगमोहन कवातरा, प्रवीन ढींगड़ा, सौरभ गर्ग, लाभ सिंह सैनी, राजिन्द्र शर्मा आदि मौजूद रहे। 

विज्ञापन

दोपहर से ही जुटनी शुरू हो गई थी भीड़

थीम पार्क में पुतलों के दहन को देखने के लिए लोग दोपहर से ही पहुंचने लगे थे। बुधवार को स्कूल, कॉलेजों और सरकारी कार्यालयों में छुट्टी होने के कारण बड़ी संख्या में लोग पुतलों को नजदीक से दिखाने के लिए दिन में थीम पार्क पहुंचे। 

विज्ञापन

बच्चों ने खूब की खरीदारी 

दशहरा उत्सव के चलते थीम पार्क के बाहरी और भीतरी कोनों पर दर्जनों अस्थाई दुकानें लगाई गईं। इन दुकानों पर मेला देखने आए बच्चों ने राम, हनुमान के मुखौटे, गदा, भाला, तीर-कमान, तलवार, खिलौनों की खरीदारी की। खाने-पीने की दुकानों पर भी भीड़ लगी रही।

 

लगा जाम, दावे हुए ध्वस्त  

सूर्यास्त होते ही जैसे ही रावण, कुंभकरण और मेघनाथ के पुतलों का दहन हुआ, वैसे ही लोगों की भीड़ मैदान से बाहर निकलनी शुरू हो गई और देखते ही देखते सड़कों पर जाम लग गया। हालांकि, जिला प्रशासन ने यातायात को व्यवस्थित बनाए रखने के लिए दावे किए थे, लेकिन भीड़ के आगे दावे बौने साबित हुए।                          

एक बुराई दस अच्छाइयों को खा जाती है: शर्मा 

रेलवे रोड स्थित न्यू कालोनी ट्यूबवेल पार्क में वीरवार शाम दशहरा पर्व मनाया गया। कार्यक्रम में कॉलोनी के बच्चों ने 30 फुट ऊंचे रावण, कुंभकरण और मेघनाद के पुतले तैयार किए गए। इनका दहन मुख्य अतिथि भारतीय नौजवान सभा के अध्यक्ष अशोक शर्मा ने किया। उन्होंने कहा कि एक बुराई दस अच्छाइयों को खा जाती है। इससे पूर्व कार्यक्रम के मंच पर बच्चों ने राम और रावण की सेना की वेशभूषा में छद्म युद्ध भी किया। बच्चों ने दोहे और कविताएं भी सुनाईं। कॉमेडियन खट्टा-मीठा ने चुटकुले सुनाए। सभी कलाकारों को मुख्य अतिथि ने पुरस्कृत किया। रावण दहन के बाद श्री हनुमान चालीसा का प्रसारण हुआ। आयोजकों ने प्रसाद वितरण किया। इस अवसर पर वार्ड नंबर-21 से राजेश बंसल, मुरारी लाल शर्मा, चरणजीत मक्कड़, अशोक भारद्वाज, गौरव वधवा, मनीष, लक्ष्य, हितैष, रवि, साहिल वोहरा, मोहित, निशु सुधा, मन्नु कामरा, तुषार, बबलू, मिट्ठू, गोपी, लविश, प्राची, दृष्टि आदि मौजूद रहे।                                                                                                             बच्चों ने जेब खर्च से तैयार किया रावण का पुतला 

सेक्टर-13 के बच्चों ने अपनी जेब खर्च से 20 फुट लंबा रावण का पुतला तैयार किया और फिर बच्चों ने ही इस पुतले का दहन किया। हालांकि इस पर्व में पूजा पाठ के लिए सेक्टर के सभी लोगों ने भाग लिया। वीरवार को सेक्टर-13 डीएवी पब्लिक स्कूल के पास स्थित पार्क में बच्चों ने रावण का पुतला तैयार किया और सूर्य अस्त होने के साथ ही इस पुतले को आग के हवाले कर दिया। सेक्टर निवासी सृष्टि ने बताया कि प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी बच्चों ने समाज को भाईचारे का संदेश देने और बुराई को छोड़ कर अच्छाई की राह पर चलने का संदेश देने के लिए दशहरा पर्व को पूरे हर्षोउल्लास के साथ मनाया। बच्चों ने अपनी जेब खर्ची से रावण का पुतला तैयार किया है। पूजा पाठ में सभी लोगों ने भाग लिया। इस अवसर पर मोना, सानिया सिंह, अमितोज सिंह, बासू, अंश, सृष्टि, अरमान, अर्चित, अवसयू, अरनव, प्रियम, तेजस, देवव्रत, आलोक, विहान, लक्ष्य, बानी, शिवम, ईश्का, इशिता, देवांश, दिवांशी, गीतांश, आकाश, सात्विक, अयान शर्मा उर्फ मानी सिंह और यूवी सिंह इत्यादि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed